फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Youth dies due to transfusion of AB+ blood instead of O+, family members protest

Rajasthan News: चढ़ाना था O+, चढ़ा दिया AB+, 23 साल के युवक की दोनों किडनियां फेल, मौत के बाद भड़के परिजन

Fri, 23 Feb 2024 04:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 23 Feb 2024 04:56 PM IST
सार

Jaipur: एक्सीडेंट के बाद एसएमएस के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती एक युवक की मृत्यु पर परिजनों ने मोर्चरी के बाहर धरना दे दिया। परिजनों का कहना है कि अस्पताल स्टाफ द्वारा गलत खून चढ़ाने से युवक की मृत्यु हुई है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Youth dies due to transfusion of AB+ blood instead of O+, family members protest
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रोड एक्सीडेंट में घायल हुए 23 वर्षीय युवक सचिन शर्मा को इलाज के लिए एसएमएस के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां आज उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर आरोप लगाया है कि गलत ब्लड चढ़ाए जाने से सचिन की मौत हुई है। परिजनों का कहना है कि सचिन का ब्लड ग्रुप ओ पॉजीटिव था, जबकि अस्पताल के स्टाफ ने उसे एबी पॉजिटिव ब्लड चढ़ा दिया, जिससे सचिन की दोनों किडनी खराब हो गई।

विज्ञापन

 
मामले में मृत सचिन के परिजनों ने बात करते हुए बताया कि ऑपरेशन के दौरान अस्पताल स्टाफ ने परिजनों को ब्लड लाने के लिए जो सैंपल और पर्ची दी थी, वह किसी और मरीज की थी। परिजनों ने ट्रॉमा ब्लड बैंक में पर्ची देकर ब्लड ले लिया यह ब्लड एबी पॉजीटिव था, जबकि सचिन का ग्रुप ओ पॉजिटिव था। ऑपरेशन के बाद सचिन को प्लास्टिक सर्जरी विभाग में शिफ्ट कर दिया गया, जहां उसे दोबारा ब्लड की जरूरत पड़ी तो डॉक्टरों ने फिर से पर्ची बनाकर दी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मरीज के परिजन जब ब्लड लेने ब्लड बैंक पहुंचे तो वहां मौजूद कर्मचारी ने परिजनों से पहले किसी और ग्रुप का ब्लड ले जाने की बात कही। तब जाकर इस बात का खुलासा हुआ कि सचिन को पहले गलत खून चढ़ाया गया था। परिजनों का कहना है कि सचिन ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला लड़का था। उसके पिता महेश शर्मा की 9 महीने पहले ही किडनी फेल हुई थी, जिसके चलते वे अब कोई काम करने में समर्थ नहीं हैं। 


एक्सीडेंट के बारे में जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि कोटपूतली में किसी अज्ञात वाहन से सचिन को टक्कर लगने से उसका पैर बुरी तरह से कुचल गया था इसी के इलाज के लिए उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल स्टाफ की लापरवाही के कारण हुई सचिन की मौत पर परिजनों ने एसएमएस अस्पताल के बाहर सड़क पर बैठकर रास्ता जाम कर दिया।

धरना दे रहे परिजनों का कहना है कि सरकार जल्द से जल्द कार्रवाई कर दोषियों को सजा दे और परिवार को मुआवजे के रूप में एक करोड़ रुपये की राशि दी जाए ताकि वे निर्बाध रूप से जीवन चला सकें। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे हवामहल विधायक बालमुकुंद आचार्य ने भी परिजनों से बात कर मामले के जल्द से जल्द निराकरण की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed