{"_id":"670391aec0b17b242b0eee4f","slug":"rajasthan-news-without-taking-gehlot-s-name-shekhawat-again-targeted-said-his-statements-show-irritation-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : गहलोत का नाम लिए बगैर एक बार फिर शेखावत ने निशाना साधा, बोले- खिसियाहट दिखाते हैं उनके बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : गहलोत का नाम लिए बगैर एक बार फिर शेखावत ने निशाना साधा, बोले- खिसियाहट दिखाते हैं उनके बयान
Mon, 07 Oct 2024 01:15 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:15 PM IST
सार
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बिना नाम लिए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को निशाने पर लेते हुए कहा कि उनके बयान केवल उनकी खिसियाहट दिखाते हैं। पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जोधपुर सांसद और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा दिए जा रहे बयानों को खिसियाहट भरा बताया है। गहलोत का नाम लिए बगैर उन्होंने कहा कि उनके बयान केवल उनकी खिसियाहट दिखाते हैं।
विज्ञापन
सोमवार को मीडिया के एक सवाल पर शेखावत ने कहा कि सबको अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। राजनीतिक टिप्पणियां करने से पहले वे सोचें कि अपने पांच साल के कार्यकाल में किस तरह के हालात थे? किस तरह से राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार कई गुना बढ़े थे? पेपर लीक के बारे में मैंने पहले भी कहा था। जिस आदमी की सरकार होते हुए राजस्थान में पेपर लीक के मामले में इतनी सारी घटनाएं हुईं, लगातार वो खुद आगे बढ़कर क्लीन चिट देते रहे। कहते रहे कि न इसमें सरकारी अधिकारी शामिल है, न राजनेता या कर्मचारी शामिल हैं, इस तरह की टिप्पणियां करते रहे।
विज्ञापन
शेखावत ने कहा कि आज जब हकीकत सामने आ रही है, तब बौखलाए हुए हैं। इस तरह के बयान देते हैं लेकिन राजस्थान की जनता ने पिछले 5 साल का उनके शासनकाल के उस कुराज को देखा है। वो अच्छी तरह से जानती और पहचानती है। उनके बयान, उनकी खिसियाहट दिखलाते हैं।
विज्ञापन