{"_id":"692daff7ea022635120c08f6","slug":"rajasthan-news-weekly-special-train-to-run-between-jaipur-and-coimbatore-boosting-passenger-convenience-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जयपुर से कोयम्बटूर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जयपुर से कोयम्बटूर के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का संचालन, यात्रियों को मिलेगी बड़ी सुविधा
Mon, 01 Dec 2025 08:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 01 Dec 2025 08:47 PM IST
सार
यात्रियों की सुविधा हेतु कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु कोयम्बटूर-जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 06181, कोयम्बटूर-जयपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 18 दिसंबर से 25 दिसंबर तक (02 ट्रिप) कोयम्बटूर से प्रत्येक गुरुवार को 2.30 बजे रवाना होकर शनिवार को 13.25 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 06182, जयपुर-कोयम्बटूर साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 21 दिसंबर से 28 दिसंबर तक (02 ट्रिप) जयपुर से प्रत्येक रविवार को 22.05 बजे रवाना होकर बुधवार को 8.30 बजे कोयम्बटूर पहुंचेगी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur News: लिव इन पार्टनर की नाबालिग बेटी के साथ किया गलत काम, दुष्कर्मी की मूंछें और बाल काटकर निकाली परेड
विज्ञापन
यह रेलसेवा मार्ग में तिरुप्पूर, ईरोड, सेलम, जोलारपेट्टे, काटपाडी रेणिगुंटा, कडपा, यर्रगुंटला,गुत्ती, डोन, कर्नूलु सिटी, गदवाल, महबूबनगर, काचीगुडा, कामारेड्डी, निजामाबाद, बासर, मुदखेड, नान्देड, पूर्णा जं., हिंगोली, वाशिम, अकोला, मलकापुर, भुसावल, जलगांव, नंदुरबार, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, जावरा, मंदसौर, नीमच, चित्तौडगढ़, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर एवं किशनगढ़ स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
इस रेलसेवा में 7 थर्ड एसी, 4 थर्ड एसी इकोनामी, 7 द्वितीय शयनयान, 2 पावर कार डिब्बों सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन