फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Vasundhara Raje reached party headquarters, congratulated the nMLAs and left within 10 minutes

Rajasthan News : पार्टी मुख्यालय पहुंचीं वसुंधरा राजे, नवनिर्वाचित विधायकों का दस मिनट में बधाई देकर रवाना

Mon, 25 Nov 2024 11:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 25 Nov 2024 11:52 AM IST
सार

विधानसभा उपचुनाव के विजयी उम्मीदवारों को बधाई देने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल भाजपा मुख्यालय पहुंचीं और नवनिर्वाचित विधायकों को जीत की बधाई देकर दस मिनिट में वहां से रवाना हो गईं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Vasundhara Raje reached party headquarters, congratulated the nMLAs and left within 10 minutes
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कल जयपुर में भाजपा मुख्यालय पर पहुंचकर उपचुनाव में जीते पांचों विधायकों और पार्टी के प्रदेश और शीर्ष नेतृत्व को बधाई दी। बिना किसी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के 10 मिनिट के लिए पार्टी मुख्यालय पहुंची राज ने नवनिर्वाचित विधायकों से बात की और तुरंत रवाना हो गईं। इस दौरान मुख्यमंत्री समेत कोई भी शीर्ष नेता पार्टी कार्यालय में मौजूद नहीं था।

विज्ञापन


पार्टी मुख्यालय के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए राजे ने जीत के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा कि "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूरे शीर्ष नेतृत्व, सीएम भजनलाल शर्मा और उनकी पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई, जिन्होंने उपचुनाव में इतनी शानदार जीत हासिल की है। मुझे पूरा विश्वास है कि वे इसे आगे बढ़ाते हुए पार्टी को नए तरीके से आगे बढ़ाने का काम करेंगे।" 
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को 5 सीटों पर जीत मिली है, जबकि कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी ने एक-एक सीट पर अपनी जीत दर्ज करवाई है। खींवसर, झुंझुनू, सलूंबर, देवली-उनियारा और रामगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव जीता है, जबकि दौसा में कांग्रेस और चौरासी में बीएपी को जीत हासिल हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed