फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Vasundhara missing from party meetings, is she angry or is she thinking about retirement?

Rajasthan News: पार्टी की बैठकों से नदारद वसुंधरा, नाराजगी है या फिर रिटायरमेंट के बारे में सोच रही हैं?

Sat, 13 Jan 2024 11:19 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 13 Jan 2024 11:19 AM IST
सार

Jaipur: विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। इसी संदर्भ में राजधानी के एक बड़े होटल में कल हुई पार्टी नेताओं की बैठक में प्रदेश के सभी बड़े नेता शामिल हुए सिवाय पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण के बाद ये लगातार तीसरी बार है जब वसुंधरा पार्टी की किसी गतिविधि में शामिल नहीं हुई हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Vasundhara missing from party meetings, is she angry or is she thinking about retirement?
वसुंधरा राजे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए शुक्रवार को राजधानी जयपुर के एक बड़े होटल में भाजपा के पार्टी पदाधिकारियों और अन्य नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सीपी जोशी, राजस्थान प्रभारी अरुण सिंह, छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, विधानसभा में सरकारी सचेतक जोगेश्वर गर्ग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ समेत कई नेता मौजूद रहे।

विज्ञापन


इन सारे नेताओं के बीच राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे इस बैठक में शामिल नहीं हुईं। राजस्थान में भाजपा की जीत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के शपथ ग्रहण के बाद यह तीसरी बार है, जब वसुंधरा राजे पार्टी की बैठक और मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुईं। बैठक में वसुंधरा राजे की अनुपस्थिति से सवाल उठने लगा है कि क्या वसुंधरा पार्टी से नाराज हैं? या फिर प्रदेश भाजपा में कोई गुटबाजी चल रही है। वसुंधरा की गैरमौजूदगी को लेकर ये सवाल इसलिए भी उठ रहे हैं क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के जयपुर प्रवास के दौरान हुई पार्टी की बैठक से भी किनारा कर लिया था। 
विज्ञापन


हाल ही में आईजी-डीजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के जयपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने पार्टी कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ ढाई घंटे तक बैठक की थी, लेकिन इस बैठक में भी वसुंधरा राजे शामिल नहीं हुई थीं, जबकि पार्टी के जयपुर कार्यालय में प्रधानमंत्री की यह पहली बैठक थी। शहरी विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह ने बताया कि बैठक में सभी मंत्री, विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे लेकिन किन्हीं पारिवारिक कारणों से वसुंधरा राजे बैठक में मौजूद नहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को चुनाव तैयारियों को लेकर हुई बैठक में वसुंधरा राजे के शामिल नहीं होने का कारण उनकी बहू की तबीयत खराब होना बताया जा रहा है। लेकिन तीन बड़े मौकों पर वसुंधरा की गैरमौजूदगी भाजपा में गुटबाजी और अंदरूनी कलह की ओर इशारा करती है। कहीं झालावाड़ में पार्टी से रिटायरमेंट को लेकर किया गया उनका मजाक सही साबित तो नहीं होने वाला? या फिर कहीं कुछ और ही बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed