फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Use Alternate Routes on Feb 28 as PM Visit May Cause Traffic Jams on Ajmer Highway

Rajasthan News: 28 को अजमेर हाईवे पर जाना है तो चुनें वैकल्पिक रास्ते, पीएम विजिट के कारण मिल सकता है जाम

Fri, 27 Feb 2026 08:52 AM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priya Verma Updated Fri, 27 Feb 2026 08:52 AM IST
सार

अजमेर में 28 फरवरी को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे को लेकर प्रशासन ने ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारियां की हैं। इसके मद्देनजर इस रूट ये यात्रा करने वालों और भारी वाहनों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Use Alternate Routes on Feb 28 as PM Visit May Cause Traffic Jams on Ajmer Highway
28 को पीएम विजिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

28 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अजमेर दौरे को देखते हुए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक दबाव बढ़ने की संभावना है। ऐसे में अजमेर होकर यात्रा करने वाले वाहन चालकों को पहले से रूट प्लान करने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन


बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार 28 फरवरी को राजस्थान के अजमेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी टीके की खुराक देकर राज्य में एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। 
विज्ञापन


मोदी के दौरे को देखते 28 फरवरी को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक किशनगढ़-गेगल-कायड़-ब्यावर और किशनगढ़-गेगल–कायड़-अजमेर मार्ग पर यातायात दबाव बढ़ने की संभावना है। इसे देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने भारी वाहनों (ट्रक, ट्रेलर व अन्य मालवाहक वाहन) को इन मार्गों पर कायड़ व गेगल टोल के रास्ते से न गुजरने और वैकल्पिक मार्ग अपनाने की एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: पशुधन बीमा योजना पर विधानसभा में हंगामा; मंत्री–विपक्ष के बीच तमीज-तहजीब तक पहुंची बात

एडीजी कानून-व्यवस्था वी.के. सिंह ने बताया कि ट्रैफिक सुचारु रखने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं और संबंधित जिलों को डायवर्जन प्लान प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और पुलिस के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की गई है।


 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रस्तावित अजमेर यात्रा को लेकर प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा और व्यवस्थाओं के इंतजाम किए हैं। प्रधानमंत्री की रैली को देखते हुए करीब 6 किलोमीटर लंबे मार्ग को सीज किया जाएगा और पूरे रूट पर सुरक्षा घेरा कड़ा रहेगा।

रैली की तैयारियों की निगरानी के लिए 10 आईपीएस, 15 आईएएस सहित 70 वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए 5 हजार से अधिक पुलिस और सुरक्षा बलों के जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed