फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Three new trains for Rajasthan, PM Modi to flag off virtually, Delhi connectivity boosted

Rajasthan News: दिल्ली अब दूर नहीं..., राजस्थान को तीन नई ट्रेनों की सौगात, पीएम मोदी करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

Tue, 23 Sep 2025 05:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 23 Sep 2025 05:39 PM IST
सार

आगामी 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीकानेर से शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन को वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इसके साथ ही 27 सितंबर से जोधपुर और उदयपुर से भी दो नई ट्रेनें शुरू होने वाली हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Three new trains for Rajasthan, PM Modi to flag off virtually, Delhi connectivity boosted
वंदे भारत ट्रेन

विस्तार

राजस्थान से यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर-पश्चिम रेलवे आने वाले दिनों में तीन नई रेलसेवाएं शुरू करने वाला है। इनसे जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर के यात्रियों को तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा।

विज्ञापन


जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

जोधपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द शुरू होने जा रही है। यह सेवा सप्ताह में छह दिन (मंगलवार को छोड़कर) संचालित होगी। जोधपुर से गाड़ी संख्या 26481 सुबह 5:25 बजे रवाना होकर जयपुर में ठहराव के बाद दोपहर 1:30 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वहीं दिल्ली कैंट से गाड़ी संख्या 26482 शाम 3:10 बजे रवाना होकर रात 11:20 बजे जोधपुर लौटेगी। मार्ग में मेडता रोड, डेगाना, मकराना, फुलेरा, जयपुर, अलवर, रेवाड़ी और गुड़गांव स्टेशनों पर ठहराव किया जाएगा। इसमें सात वातानुकूलित और एक एक्जिक्यूटिव वातानुकूलित कोच उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Rajasthan Festive Season: ऑटो मोबाइल में जबरदस्त उछाल- हजार से ज्यादा चौपहिया वाहनों की पहले दिन बुकिंग

उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस

इसी तरह उदयपुर सिटी-चंडीगढ़-उदयपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी जल्द शुरू होने वाली है। गाड़ी संख्या 20989 उदयपुर सिटी से प्रत्येक बुधवार और शनिवार को शाम 4:05 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 9:50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 20990 गुरुवार और रविवार को सुबह 11:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:25 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी।

मार्ग में राणा प्रतापनगर, मावली, कपासन, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, अजमेर, किशनगढ़, फुलेरा, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर, रेवाड़ी, झज्जर, रोहतक, जींद, नरवाना, कैथल और अम्बाला कैंट स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनोमी, द्वितीय शयनयान, साधारण, पॉवर कार और गार्ड डिब्बे सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।


ये भी पढ़ें: Rajasthan News: VVIP सप्ताह; राजस्थान में 25 को मोदी, 27 को सीतारमण, प्रशासन अलर्ट मोड पर

बीकानेर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस

बीकानेर से दिल्ली कैंट के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस 25 सितंबर से शुरू होने जा रही है। यह ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी और शेड्यूल इस तरह तैयार किया गया है कि यात्री एक ही दिन दिल्ली जाकर वापस बीकानेर लौट सकें। बीकानेर से वंदे भारत सुबह 5:40 बजे रवाना होकर दोपहर 11:55 बजे दिल्ली कैंट पहुंचेगी। वापसी के लिए ट्रेन शाम 4:45 बजे रवाना होकर रात 11:05 बजे बीकानेर पहुंचेगी। मार्ग में रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, महेंद्रगढ़ और गुरुग्राम स्टेशनों पर ठहराव होगा। ट्रेन का मेंटेनेंस बीकानेर में किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही टिकट बुकिंग शुरू होने की संभावना है।



बीकानेर सांसद अर्जुन मेघवाल ने इस संबंध में बताया कि यह बीकानेर के लिए बड़ी उपलब्धि है और आगामी 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बांसवाड़ा से इस ट्रेन को वर्चुअल माध्यम से रवाना करेंगे। 

इन नई रेल सेवाओं के संचालन से राजस्थान के यात्रियों को जोधपुर, उदयपुर और बीकानेर से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच तेज, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed