फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan Festive Season: Massive Auto Booking Surge in Rajasthan as Festive Season Kicks Off with GST Relief

Rajasthan Festive Season: ऑटो मोबाइल में जबरदस्त उछाल, हजार से ज्यादा चौपहिया वाहनों की पहले दिन बुकिंग

Tue, 23 Sep 2025 07:37 AM IST
सौरभ भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: सौरभ भट्ट Updated Tue, 23 Sep 2025 07:37 AM IST
सार

Rajasthan Festive Season: राजस्थान में फेस्टिव सीजन की शुरुआत पर ऑटोमोबाइल सेक्टर में उछाल, जयपुर में पहले दिन 1000+ चौपहिया और 7000+ दुपहिया बुकिंग। जीएसटी कटौती से कीमतें घटीं, लेकिन डिमांड के मुकाबले स्टॉक कम। इलेक्ट्रॉनिक्स में तेजी की उम्मीद।

विज्ञापन
Rajasthan Festive Season: Massive Auto Booking Surge in Rajasthan as Festive Season Kicks Off with GST Relief
ऑटोमोबाइल एजेंसी

विस्तार

राजस्थान में त्योहारी सीजन शुरू होते ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। पहले ही दिन जयपुर में करीब एक हजार से ज्यादा चौपहरिया वाहनों की बुकिंग देखने को मिली है। वहीं दुपहिया वाहनों में यह लगभग 7 हजार रही है। जीएसटी 2 में इलेक्ट्रिक तथा पेट्रोल डीजल वाहनों पर 10 प्रतिशत टैक्स कम हुआ है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर अब 5 प्रतिशत तथा पेट्रोल डीजल वाहनों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू है।
विज्ञापन


बुकिंग ज्यादा स्टॉक कम
कारोबारियों का कहना है कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में प्री बुकिंग्स बहुत ज्यादा है। इसे पूरा करने के लिए शोरूम में स्टॉक नहीं है। राजस्थान ऑटो मोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट साइ गिरधर का कहना है कि पिछले साल के फेस्टिव सीजन के मुकाबले इस बार और बेहतर शुरूआत हुई है। दुपहिया 10 प्रतिशत, छोटी चौपहिया 11 प्रतिशत, बड़ी गाड़ियां 5 से 10 प्रतिशत और ट्रक पर भी 10 प्रतिशत दाम कम हो रहे हैं।
विज्ञापन


बुकिंग्स इतनी है कि  शो रूम में जो वाहन खड़े हैं वह तो अगले 4 से 5 दिन में ही ऑउट स्टॉक हो जाएंगे। मार्केट साइज की बात करें तो सामान्य दिनों में राजस्थान में 17 से 18 हजार चौपहिया और लगभग सवा लाख दुपहिया एक महीने की सेल है। त्योहारी सीजन में यह बढ़ जाती है। लेकिन जीएसटी के असर से इस बार यह सेल दोगुनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  Rajasthan Politics: मोदी सरकार पर बरसे पूर्व CM गहलोत, GST, कन्हैयालाल हत्याकांड व वोट चोरी पर उठाए गंभीर सवाल

कंज्यूमर गुड्स में अभी ग्रोथ का इंतजार

कंज्यूमर गुड्स में अभी ग्रोथ का इंतजार है। राजस्थान व्यापार मंडल के अध्यक्ष और इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारी सुरेंद्र गुप्ता का कहना है कि अभी मंथ एंड चल रहा है। ऐसे में अगले सप्ताह बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की डिमांड में जबरदस्त तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि अब जीएसटी को लेकर भी कारोबारियों में स्थिति साफ हो चुकी है। पहले हमें प्रोफिट पर 28 प्रतिशत जीएसटी देना पड़ता था जो अब हमें 18 प्रतिशत ही देना होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed