फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: The killers escaped after throwing the body wrapped in a blanket, police is investigating

Rajasthan News: सड़क किनारे कंबल में लिपटी लाश फेंककर फरार हुए हत्यारे, पुलिस कर रही है जांच

Sun, 10 Mar 2024 12:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 12:47 PM IST
सार

Jaipur: प्रहलादपुरा रीको एरिया, महल रोड के नजदीक एक युवक की कंबल से ढंकी हुई लाश बरामद हुई है। हत्यारे लाश को कंबल से ढंककर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए।

विज्ञापन
Rajasthan News: The killers escaped after throwing the body wrapped in a blanket, police is investigating
शिवदासपुरा थाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक का सिर फोड़कर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारे शव को कंबल से ढंककर सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। बदबू आने पर लोगों को कंबल में लाश होने का पता चला। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की पहचान होने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।

विज्ञापन


थानाधिकारी रणजीत सिंह ने बताया कि प्रहलादपुरा रीको एरिया, महल रोड के पास कंबल से ढंकी एक युवक की लाश मिलने की सूचना पर पुलिस ने मौका-मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी में भिजवाया था।
विज्ञापन


मृतक की पहचान कमल (35) निवासी नयापुरा, कोटा के रूप में हुई है जो  मानसरोवर स्थित एक होटल में सफाई का काम करता था। प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि उसके सिर पर भारी हथियार से वार करके हत्या की गई है। साथ ही हाथ-पैरों और शरीर पर कई जगहों पर चोट के निशान मिले हैं। लाश देखकर पता चलता है कि किसी अन्य जगह मारने के बाद हत्यारे लाश को यहां फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और मृतक के परिजनों से जानकारी ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed