फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: The incident with the woman MP at the Delhi CM's residence is shameful - Bhajanlal Sharma

Rajasthan News: शर्मसार करने वाली है दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में महिला सांसद के साथ हुई घटना- भजनलाल शर्मा

Tue, 21 May 2024 08:09 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 21 May 2024 08:09 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव प्रचार के तहत सोमवार को नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में सभा करने पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में महिला सांसद के साथ हुई घटना के बारे में कहा कि यह शर्मसार कर देने वाली घटना है।

विज्ञापन
Rajasthan News: The incident with the woman MP at the Delhi CM's residence is shameful - Bhajanlal Sharma
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज के समर्थन में सभा करने पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में एक से बढ़कर एक भ्रष्टाचार हुए। देश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण के आधार पर काम किया। 1984 में सिखों के साथ दंगे हुए और दोषियों को बचाने का काम कांग्रेस ने किया। उन्होंने आमजन से कहा कि आज देश की स्थिति क्या है और 2014 से पहले देश की स्थिति बिगाड़ने वाले कौन लोग थे, इसके बारे में सभी को सोचना पडे़गा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में आज बढ़ता हुआ भारत नजर आ रहा है। 2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान पर थी, वह अर्थव्यवस्था आज दुनिया में पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था है और आने वाले समय में तीसरे स्थान पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली देश का दिल है और यहां के आमजन के दिल में भाजपा है। अन्ना हजारे के साथ आंदोलन करके भ्रष्टाचार हटाने की बात कहकर सत्ता में आए केजरीवाल स्वयं भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। महिला राज्यसभा सांसद के साथ दिल्ली मुख्यमंत्री आवास में हुई घटना शर्मसार करने वाली है। देश में दो तरह की धाराएं चल रही हैं, एक धारा परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार की है, वहीं दूसरी धारा मां भारती की सेवा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed