{"_id":"684125d84a3192829d0f781f","slug":"rajasthan-news-the-first-ac-pilgrimage-train-will-leave-for-rameswaram-tomorrow-cm-will-flag-it-off-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कल रामेश्वरम के लिए रवाना होगी पहली एसी तीर्थयात्रा ट्रेन, सीएम भजनलाल शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कल रामेश्वरम के लिए रवाना होगी पहली एसी तीर्थयात्रा ट्रेन, सीएम भजनलाल शर्मा दिखाएंगे हरी झंडी
Thu, 05 Jun 2025 10:36 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 05 Jun 2025 10:36 AM IST
सार
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत कल 776 यात्री रामेश्वरम की यात्रा पर निकलेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दुर्गापुरा स्टेशन से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना के तहत रामेश्वरम के लिए पहली बार एसी ट्रेन शुक्रवार 6 जून को जयपुर से रवाना होगी। सुबह 11:30 बजे दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन से रवाना होने वाली इस ट्रेन को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
इस ट्रेन के जरिए छह जिलों के कुल 776 वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्री रामेश्वरम की यात्रा पर जा रहे हैं। ये यात्री वर्ष 2024-25 के शेष बचे 7200 लाभार्थियों में शामिल हैं। इनमें जयपुर व दौसा जिले से 450, सीकर, अलवर व झुंझुनू से 150 तथा भरतपुर जिले से 176 यात्री हैं। भरतपुर जिले के यात्री सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होंगे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: World Environment Day: विश्व पर्यावरण दिवस आज, वेटलैंड विरासत में शामिल हुआ उदयपुर का मेनार और फलोदी का खीचन
विज्ञापन
देवस्थान विभाग ने इस एसी ट्रेन को खास रूप से सजवाया है। प्रत्येक डिब्बे को राजस्थान की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन धरोहरों की थीम पर डिजाइन किया गया है। डिब्बों पर राज्य के प्रमुख मंदिरों, दुर्गों, लोकनृत्य, त्योहारों और अभयारण्यों की झलक देखने को मिलेगी। इस बार ट्रेन में गोवा के प्रसिद्ध गिरिजाघरों को भी शामिल किया गया है। साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए तीर्थ स्थलों के संकेतक और साफ-सफाई की भी विशेष व्यवस्था की गई है।
देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने जानकारी दी कि बजट वर्ष 2025-26 के तहत 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को तीर्थयात्रा करवाई जाएगी। इसमें से 6 हजार वरिष्ठजन हवाई मार्ग से और 44 हजार एसी ट्रेनों के माध्यम से यात्रा करेंगे। जुलाई से योजना की शुरुआत की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल का अपडेट कार्य पूरा हो गया है और जल्द ही इसे शुरू किया जाएगा। इस वर्ष की यात्राओं में त्र्यंबकेश्वर, दश्मेश्वर, गोआ और आगरा जैसे नए तीर्थस्थलों को भी शामिल किया गया है।