खुशखबरी: गर्मी की छुट्टियों से पहले रेलवे ने कसी कमर, चलाएगा चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन; देखें पूरी लिस्ट
Railway News: वर्तमान गर्मी की छुट्टियों के दौरान यात्रा की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि हम चार जोड़ी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रहे हैं।
विस्तार
ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए इन ट्रेनों का संचालन विस्तारित अवधि तक जारी रहेगा।
अजमेर-बांद्रा टर्मिनस-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 09621/09622 अब 06 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक अजमेर से 13 ट्रिप और 07 अप्रैल 2025 से 30 जून 2025 तक बांद्रा टर्मिनस से 13 ट्रिप संचालित होगी। इसी तरह, अजमेर-दौंड-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (गाड़ी संख्या 09625/09626) का संचालन अजमेर से 10 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक 12 ट्रिप और दौंड से 11 अप्रैल 2025 से 27 जून 2025 तक 12 ट्रिप किया जाएगा।
पढ़ें; यात्रीगण ध्यान दें: OHE ब्रेकडाउन के कारण बदले ट्रेनों के मार्ग, अब इन स्टेशनों से होकर जाएगी दादर-जोधपुर मेल
अजमेर-सोलापुर-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल
गाड़ी संख्या 09627/09628 की संचालन अवधि भी बढ़ा दी गई है। यह ट्रेन अजमेर से 09 अप्रैल 2025 से 25 जून 2025 तक 12 ट्रिप और सोलापुर से 10 अप्रैल 2025 से 26 जून 2025 तक 12 ट्रिप चलेगी। इसके अलावा, बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर साप्ताहिक स्पेशल (गाड़ी संख्या 04715/04716) बीकानेर से 12 अप्रैल 2025 से 28 जून 2025 तक 12 ट्रिप और साईनगर शिर्डी से 13 अप्रैल 2025 से 29 जून 2025 तक 12 ट्रिप के लिए उपलब्ध रहेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन विशेष ट्रेनों की सेवाओं का लाभ उठाएं। टिकट बुकिंग और अन्य जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी रेलवे स्टेशन से संपर्क किया जा सकता है।