फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: CM reached Ayodhya with the state cabinet, LokSabha candidate Kailash Choudhary also with them

Rajasthan News: मुख्यमंत्री प्रदेश की कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंचे, लोकसभा प्रत्याशी कैलाश चौधरी भी साथ

Mon, 11 Mar 2024 09:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 09:54 AM IST
सार

Jaipur: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित राजस्थान सरकार के मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी अयोध्या पहुंचे।

विज्ञापन
Rajasthan News: CM reached Ayodhya with the state cabinet, LokSabha candidate Kailash Choudhary also with them
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज सुबह जयपुर एयरपोर्ट से प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत प्रदेश सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने रामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या की उड़ान भरी। कैलाश बाड़मेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद चुनाव प्रचार के तहत संसदीय क्षेत्र में देवदर्शन यात्रा कर रहे हैं। 
विज्ञापन


 22 जनवरी को अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री और लगभग अन्य सभी की अयोध्या के लिए यह पहली यात्रा है। सभी वरिष्ठ नेता यहां पहली बार भगवान राम के दर्शन-पूजन कर देश-विदेश में सुख-समृद्धि व खुशहाली के कामना करेंगे।
विज्ञापन


ये रहेगा शेड्यूल

साढ़े आठ बजे अयोध्या पहुंचने के बाद 9:15 -11:25 बजे तक अयोध्या में दशरथ कुंड के पास माहेश्वरी सेवा सदन धर्मशाला का भूमि पूजन कार्यक्रम, 11:30-2:00 प्रधानमंत्री मोदीजी द्वारा नेशनल हाईवे के प्रोजेक्ट्स के राजस्थान में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में एनआईसी वीसी स्टूडियो, अयोध्या से वर्चुअल जुड़ेंगे, दोपहर 2:25 -3:25 रामलला मंदिर दर्शन करके शाम 5 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed