{"_id":"65fff7ae422ecadacc01e3de","slug":"rajasthan-news-since-the-implementation-of-the-code-of-conduct-150-crore-has-been-seized-from-7-districts-2024-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: आचार संहिता लगने के बाद से अब तक 7 जिलों से 150 करोड़ की जब्ती, पूरे मार्च का आंकड़ा 248 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: आचार संहिता लगने के बाद से अब तक 7 जिलों से 150 करोड़ की जब्ती, पूरे मार्च का आंकड़ा 248 करोड़
Sun, 24 Mar 2024 03:21 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 24 Mar 2024 03:21 PM IST
सार
लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लागू होने के बाद प्रदेश में अब तक नशीली दवाओं, शराब और अवैध नकद राशि के साथ अब तक 150 करोड़ रुपये की जब्ती की जा चुकी है। पूरे मार्च महीने में लगभग 248 करोड़ रुपये की जब्तियां की गई हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में अलग-अलग एनफोर्समेंट एजेंसियों ने मार्च महीने की शुरुआत से लेकर अब तक नशीली दवाओं, शराब, कीमती धातुओं, मुफ्त बांटी जाने वाली वस्तुओं (फ्रीबीज) और अवैध नकद राशि के रूप में लगभग 248 करोड़ रुपये कीमत की जब्तियां की हैं। निर्वाचन विभाग के निर्देश पर चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद 16 मार्च से अब तक एजेंसियों द्वारा पकड़ी गई वस्तुओं की कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में अलग-अलग एजेंसियां चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से संदिग्ध वस्तुओं और धन के अवैध उपयोग पर कड़ी निगरानी कर रही हैं। इसी क्रम में प्रदेश भर में लगातार जब्ती की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
7 जिलों से कुल 150 करोड़ रुपये से ज्यादा की जब्ती
गुप्ता ने बताया कि राजस्थान के 7 जिलों जोधपुर, पाली, जयपुर, उदयपुर, भीलवाड़ा, गंगानगर और बाड़मेर से 10-10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की संदिग्ध वस्तुएं या नकद राशि बरामद की गई है। जिलावार आंकड़ों के अनुसार सर्वाधिक लगभग 32.88 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं की जब्ती जोधपुर में हुई है। इसके साथ ही लगभग 18.61 करोड़ रुपये की जब्ती के साथ पाली दूसरे स्थान पर है। जयपुर में 17.63 करोड़ रुपये, उदयपुर में 13.70 करोड़ रुपये, भीलवाड़ा में 13.08 करोड़ रुपये, गंगानगर में 12.65 करोड़ और बाड़मेर में 11.17 करोड़ रुपये मूल्य की वस्तुओं की जब्ती की जा चुकी है।
विज्ञापन