फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: SI Recruitment Exam 2021 may be cancelled, Police Headquarters sent proposal to the government

Rajasthan News : रद्द हो सकती है सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा - 2021, पुलिस मुख्यालय ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

Tue, 03 Sep 2024 09:33 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 03 Sep 2024 09:33 AM IST
सार

प्रदेश की भजनलाल सरकार पिछली गहलोत सरकार में हुई सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को रद्द करने का निर्णय ले सकती है। इस भर्ती परीक्षा में आरपीएससी के स्तर पर ही पेपर लीक के खुलासों के बाद पुलिस मुख्यालस की तरफ से सरकार को यह भर्ती परीक्षा रद्द करने का प्रस्ताव भेजा जा चुका है।

विज्ञापन
Rajasthan News: SI Recruitment Exam 2021 may be cancelled, Police Headquarters sent proposal to the government
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा- 2021 रद्द हो सकती है। जानकारी के मुताबिक भर्ती परीक्षा की जांच कर रही एसओजी ने इस परीक्षा को रद्द करने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजा था। पुलिस मुख्यालय की तरफ से यह प्रस्ताव सरकार को भेजा जा चुका है। अब सरकार को अपने स्तर पर यह निर्णय लेना है कि भर्ती परीक्षा रद्द की जाए अथवा नहीं। हालांकि इस प्रस्ताव पर सरकार के स्तर पर भी मंथन हुआ बताया जा रहा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में पेपर लीक की जांच कर रही एसओजी अब तक 37 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर तथा आरपीएससी के दो पूर्व सदस्यों रामू राइका तथा बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार कर चुकी है। रामू राइका के पुत्र देवेश राइका व बेटी शोभा राइका का भी चयन भर्ती परीक्षा में हुआ था। एसओजी ने उन्हें शनिवार को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पता चला कि उनके पिता रामू राइका ने परीक्षा से पहले ही उन्हें पेपर दिया था। रामू राइका सार्वजनिक रूप से यह स्वीकार कर चुके हैं कि उन्होंने आरपीएससी में रहते हुए अपने समाज के लोगों का पक्ष लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed