फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: SDMs will be administrators in Panchayats and Collectors in Zila Parishads, orders issued

Rajasthan: पंचायतों में SDM और जिला परिषदों में कलेक्टर होंगे प्रशासक, 11 दिसंबर से बदलेगा प्रशासनिक ढांचा

Mon, 08 Dec 2025 10:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 08 Dec 2025 10:15 PM IST
सार

Jaipur News: राज्य में पंचायत राज संस्थाओं का कार्यकाल पूरा होने पर प्रशासनिक व्यवस्था बदली जाएगी। 222 पंचायत समितियों में एसडीएम और 21 जिला परिषदों में कलेक्टर प्रशासक नियुक्त होंगे। यह व्यवस्था 9 से 11 दिसंबर के बीच लागू होगी।
 

विज्ञापन
Rajasthan News: SDMs will be administrators in Panchayats and Collectors in Zila Parishads, orders issued
मंत्री जोगाराम पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान की ओर से आदेश जारी किए गए हैं कि जिन पंचायतों का कार्यकाल 11 दिसंबर तक पूरा हो रहा है, वहां प्रशासनिक संचालन के लिए प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। इस व्यवस्था के तहत पंचायत समितियों में उपखंड अधिकारी यानी एसडीएम प्रशासक की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन

 
पंचायत समितियों में एसडीएम संभालेंगे जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार, जिन पंचायत समितियों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है, वहां संबंधित एसडीएम प्रशासक के रूप में कार्य करेंगे। किस पंचायत समिति में कौन-सा एसडीएम जिम्मेदारी संभालेगा, इसका निर्णय संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

 
जिला परिषदों में कलेक्टर होंगे प्रशासक
राज्य में 21 जिला परिषदों और 222 पंचायत समितियों का कार्यकाल 9 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। सरकार ने इन सभी संस्थाओं में प्रशासक नियुक्त करने का निर्णय लिया है। जिला परिषद स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्था की कमान सीधे जिला कलेक्टरों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह भी पढ़ें- Rajasthan News: अब घर बैठे प्रॉपर्टी रजिस्ट्री महंगी, सरकार ने नई शुल्क दरें लागू कीं; फीस 20 गुना तक बढ़ी
 
इन जिलों की परिषदों में लागू होगी व्यवस्था
जिन 21 जिला परिषदों में कलेक्टर प्रशासक बनाए जाएंगे, उनमें जैसलमेर, उदयपुर, बाड़मेर, अजमेर, पाली, भीलवाड़ा, राजसमंद, नागौर, बांसवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जालौर, झालावाड़, झुंझुनू, प्रतापगढ़, सीकर और टोंक शामिल हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed