फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Sangeet Natak Akademi Award to four eminent artists of Rajasthan, honored by the President

Rajasthan News: राजस्थान के चार प्रख्यात कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

Thu, 07 Mar 2024 08:52 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 07 Mar 2024 08:52 AM IST
सार

Jaipur: संगीत, नृत्य, नाटक, लोक व जनजातीय कलाएं, कठपुतली और संबद्ध रंगमंच कला के क्षेत्र में 94 प्रतिष्ठित कलाकारों को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने वर्ष 2022-23 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया है। इनमें राजस्थान के चार प्रख्यात कलाकार भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Sangeet Natak Akademi Award to four eminent artists of Rajasthan, honored by the President
सरोद वादक वसंत काबरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में बुधवार को आयोजित भव्य सम्मान समारोह के में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संगीत, नृत्य, नाटक और लोक कलाओं में उत्कृष्टता हासिल करने वाले कलाकारों को वर्ष 2022-23 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


राजस्थान से वर्ष 2022 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रख्यात कलाकारों में सरोद वादक वसंत काबरा, अलाइड थिएटर आर्ट्स (लाइटिंग) में दौलतराम वेध, परंपरागत लोकसंगीत भपंग वादन के लिए गफूरुद्दीन मेवाती जोगी को और सारंगी वादन में उत्कृष्टता हासिल करने के लिए मोईनुद्दीन खान को वर्ष 2023 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने इस समारोह में वर्ष 2022-23 के लिए अकादमी पुरस्कारों के अलावा 7 प्रतिष्ठित कलाकारों को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप भी प्रदान की। संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) प्रदर्शन कला के क्षेत्र में कलाकार को उसके प्रदर्शन और कला में असाधारण योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed