फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Ruckus in Rajasthan over Haryana's defeat, know why allies are taunting Congress

Rajasthan News : हरियाणा की हार पर राजस्थान में रार, जानिए सहयोगी दल कांग्रेस पर क्यों कस रहे हैं तंज

Sat, 12 Oct 2024 03:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 03:30 PM IST
सार

हरियाणा में कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडी गठबंधन में अब दरार नजर आने लगी है। राजस्थान में आरएलपी और बीएपी ने कांग्रेस के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन उपचुनाव के लिए इस गठबंधन में तरेड़ नजर आ रही है। सहयोगी दल अब हरियाणा की हार के लिए कांग्रेस को ताने दे रहे हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Ruckus in Rajasthan over Haryana's defeat, know why allies are taunting Congress
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नवंबर तक प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव कराए जा सकते हैं। सलूंबर और रामगढ़ के अलावा उपचुनाव के लिए प्रस्तावित पांच सीटों वो हैं, जहां के विधायक हाल ही हुए लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के टिकट पर सांसद बन गए हैं। इनमें खींवसर, झुंझुनूं, दौसा, देवली-उनियारा और चौरासी हैं। यूं तो चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दावेदारी शुरू हो गई है। कांग्रेस भी दावेदारों को लेकर लगातार बैठकें ले रही है। वहीं बीजेपी ने भी अपने पदाधिकारियों को एक-एक सीट का जिम्मा सौंप दिया है। बीजेपी के कई नेताओं ने अस्थाई रूप से उपचुनाव वाली विधानसभाओं में कैंपेनिंग शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरियाणा की हार के बाद गठबंधन में दरार

हरियाणा के नतीजे पक्ष में आने के बाद भाजपा राजस्थान में भी उपचुनावों को लेकर उत्साहित नजर आ रही है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो जिन दलों के साथ गठबंधन करके कांग्रेस लोकसभा चुनावों में मैदान में उतरी थी, अब वे दल उसे हरियाणा की हार के बाद ताने दे रहे हैं। हरियाणा में गठबंधन दलों को साथ नहीं लेकर चलने पर कांग्रेस की आलोचना हो रही है।
विज्ञापन


हनुमान बोले- अति-उत्साह और घमंड में हारी कांग्रेस

आरएलपी के नेता हनुमान बेनीवाल ने हरियाणा की हार के लिए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि अति-उत्साह और घमंड तथा इंडिया गठबंधन के अन्य दलों के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ने के कारण आज वहां कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने से वंचित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चौरासी सीट के पूर्व विधायक और डूंगरपुर-बांसवाड़ा सीट से भारत आदिवासी पार्टी के मौजूदा सांसद राजकुमार रोत भी इस बार बिना गठबंधन के चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इतना ही नहीं बीएपी इस बार दौसा और सलूंबर सीट पर भी अपनी दावेदारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed