{"_id":"6704b32b4061afcf250e0893","slug":"rajasthan-news-ras-officers-entangled-in-government-s-right-left-decisions-changed-6-times-in-10-months-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : सरकार के दाएं-बाएं के फेर में उलझे RAS अफसर, कुर्सी संभालते ही हो रहे हैं ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : सरकार के दाएं-बाएं के फेर में उलझे RAS अफसर, कुर्सी संभालते ही हो रहे हैं ट्रांसफर
Tue, 08 Oct 2024 09:51 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 08 Oct 2024 09:51 AM IST
सार
राजस्थान में या तो सरकार को अफसर या अफसरों को सरकार रास नहीं आ रही है। सोमवार देर शाम 83 आरएएस अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी कर दी गई। बीते एक महीने में यह तीसरी लिस्ट है। इस लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं, जिनका तबादला पिछले 10 महीनों में 5 से 6 बार हो चुका है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की भजनलाल सरकार ने सोमवार शाम को एक बार फिर आरएएस अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी कर दी। बीते एक महीने में यह तीसरी लिस्ट है। खास बात यह है कि हर लिस्ट में कुछ नाम ऐसे हैं, जिनका फिर से तबादला किया गया है। सरकार यह तय नहीं कर पा रही है कि किस अफसर को कहां काम में लेना है।
विज्ञापन
10 महीने में छठी बार ट्रांसफर
आरएएस अनूप सिंह और अमिता माना का पिछले 10 महीनों में छठी बार ट्रांसफर किया गया है। पिछली लिस्ट में उन्हें उपखंड अधिकारी सवाई माधोपुर लगाया गया था अब उनका तबादला उपखंड अधिकारी बसेड़ी कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं अमिता मान को उपखंड अधिकारी विराटनगर से हटाकर उपखंड अधिकारी रूपनगढ़ अजमेर लगाया गया है।
इन्हें 5वीं बार बदला
आरएएस रामरतन सौंकरिया, बंशीधर योगी व अशोक कुमार शर्मा को पिछले 10 महीनों में पांचवी बार बदला गया है, वहीं उदयभानु चारण की चौथी बार बदली की गई है।
पिछली सूची में भी दो बार बदले थे
पिछले महीने में 183 RAS अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया था, जिनमें आधे अफसरों का 17 दिन में फिर से ट्रांसफर किया गया। इतना ही नहीं आरएएस मुकेश चौधरी का तो जैसलमेर जिला परिषद के सीईओ की कुर्सी संभालते ही ट्रांसफर कर दिया गया, उन्होंने आज ही जैसलमेर जिला परिषद के सीईओ का पदभार ग्रहण किया था। पिछली लिस्ट में उन्हें डूंगरपुर से ट्रांसफर करके जैसलमेर जिला परिषद का सीईओ बनाया गया था और अब ट्रांसफर करके पाली जिला परिषद का सीईओ बनाया गया है।
विज्ञापन