फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Rajasthan Day to Be Celebrated on Chaitra Shukla Pratipada; Statewide Events to Begin from Mar

Rajasthan News: चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर मनाया जाएगा राजस्थान दिवस, 14 मार्च से राज्यभर में शुरू होंगे आयोजन

Wed, 11 Mar 2026 02:53 PM IST
Priya Verma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Priya Verma Updated Wed, 11 Mar 2026 02:53 PM IST
सार

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में इस बार भी प्रदेशभर में छह दिनों तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 14 मार्च को स्वच्छता सप्ताह से शुरुआत करते हुए 19 मार्च को मुख्य समारोह आयोजित होगा।

विज्ञापन
Rajasthan News: Rajasthan Day to Be Celebrated on Chaitra Shukla Pratipada; Statewide Events to Begin from Mar
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को मनेगा राजस्थान दिवस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस का भव्य आयोजन करेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर पिछले वर्ष से राजस्थान दिवस को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन मनाने की परंपरा शुरू की गई थी। इसी क्रम में इस बार भी 19 मार्च को राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विविध जनकल्याणकारी, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 14 मार्च से होगी और 19 मार्च तक विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


समारोह की शुरुआत 14 मार्च से सात दिवसीय स्वच्छता सप्ताह के साथ होगी। इस दौरान जयपुर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जबकि सभी जिलों में जिला स्तरीय स्वच्छता कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 15 मार्च को जयपुर में राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया जाएगा, जिसका फ्लैग ऑफ मुख्यमंत्री करेंगे। इसी दिन प्रदेश के सभी जिलों में भी विकसित राजस्थान रन का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


15 मार्च को राजस्थान को जानें डिजिटल क्विज का शुभारंभ किया जाएगा। साथ ही जयपुर में ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) मेला और प्रदर्शनी का राज्य स्तरीय उद्घाटन होगा। विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध, भाषण और चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इसी दिन शाम को दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में पांच दिवसीय राजस्थान दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan Tiger Reserve: कुंभलगढ़ टाइगर रिजर्व बनने की ओर बड़ा कदम, दो नए सफारी रूट और पैंथर सफारी की तैयारी

16 मार्च को डूंगरपुर जिले के बेणेश्वर धाम में राजस्थान जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास, जनजातीय कला और हस्तशिल्प प्रदर्शनी तथा संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे।

17 मार्च को जयपुर में राजस्थान युवा शक्ति दिवस के तहत राज्य स्तरीय युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जिलों में राजस्थान को जानें क्विज प्रतियोगिता आयोजित होगी। शाम के समय उद्यमियों के साथ संवाद कार्यक्रम और निजी क्षेत्र में रोजगार पत्र वितरण जैसे कार्यक्रम भी होंगे।


18 मार्च को किसान एवं पशुपालक समृद्धि दिवस मनाया जाएगा। इस दिन किसानों और पशुपालकों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे तथा विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। शाम को प्रदेशभर के राजकीय मंदिरों में विशेष आरती का आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भी महाआरती में शामिल होंगे।

राजस्थान दिवस का मुख्य समारोह 19 मार्च को जालौर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर लाभार्थी सम्मेलन होगा, जिसमें विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण किया जाएगा। वहीं शाम को जयपुर में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ राजस्थान दिवस का समापन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed