फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan News: Rahul Kaswan reached amidst supporters, political battle turned into battle of self respect

Rajasthan News: समर्थकों के बीच चुरू पहुंचे राहुल कास्वां, टिकट कटने से स्वाभिमान की जंग में बदली सियासी जंग

Fri, 08 Mar 2024 03:30 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चुरू Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 08 Mar 2024 03:30 PM IST
सार

Churu: चुरू में सांसद राहुल कास्वां के टिकट कटने पर शुरू हुई सियासत अब स्वाभिमान की जंग में तब्दील होती लग रही है। भाजपा द्वारा लोकसभा चुनावों की पहली सूची जारी होने के साथ ही असंतुष्टों में बगावत के स्वर बुलंद होते जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Rahul Kaswan reached amidst supporters, political battle turned into battle of self respect
राहुल कास्वां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समर्थकों के बीच शुक्रवार को चूरू पहुंचे सांसद राहुल कास्वां के समर्थक इस दौरान काफी आक्रामक नजर आए। चुनाव मैदान में टिकट काटने से शुरू हुई सियासी लड़ाई अब स्वाभिमान तक पहुंचती दिखाई दे रही है। कास्वां के समर्थकों ने कहा कि अब यह चुनाव पार्टी का चुनाव नहीं होकर दो लोगों के बीच का चुनाव हो गया है। हालांकि सभा में राजेंद्र राठौड़ का नाम सार्वजनिक तौर पर नहीं लिया गया लेकिन इशारा साफ उनकी तरफ ही था। कास्वां के समर्थकों ने राठौड़ को अमर बेल बताते हुए कहा कि अमर बेल जिसका सहारा लेती है, उसी को खत्म कर देती है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि भाजपा ने अपनी पहली सूची में राहुल कास्वां का टिकट काटकर देवेंद्र झाझड़िया को दिया है। हालांकि कास्वां का टिकट काटे जाने की वजह राजेंद्र राठौड़ को माना जा रहा है। दोनों नेताओं के बीच अदावत काफी पुरानी है। राजेंद्र राठौड़ जब विधानसभा चुनाव हारे तो उन्होंने इसके लिए राहुल कास्वां और उनके समर्थकों को जिम्मेदार बताया था। इसके बाद भाजपा ने राहुल कास्वां का लोकसभा में टिकट काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed