फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Price of commercial gas cylinder reduced by Rs 30 in Rajasthan

Rajasthan News: राजस्थान में घटे कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम, आज से नई दरें लागू, जानें कितना सस्ता हुआ

Mon, 01 Jul 2024 12:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Jul 2024 12:36 PM IST
सार

साल में लगतार चौथी बार है जब राजस्थान में गैस सिलेंडर के दाम में कटौती हुई है। इस बार पेट्रोलियम कंपनियों की रिव्यू के बाद 30 रुपये प्रति सिलेंडर तक कटौती का फैसला लिया गया है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Price of commercial gas cylinder reduced by Rs 30 in Rajasthan
कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के घटे दाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के लोगों के लिए पेट्रोलियम कंपनियों की तरफ से राहत की खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतों का रिव्यू करने के बाद एलपीजी की कीमतों में कटौती की है। तेल कंपनियों ने 19 किलो कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये प्रति सिलेंडर तक कटौती की है। हालांकि इस कटौती का लाभ घरेलू उपयोग वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगा। इस कटौती का लाभ दुकानदारों और व्यापारियों को मिलने वाला है। संशोधित दरें आज से प्रभावी हो गई हैं।

विज्ञापन


एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक गहलोत से मिली जानकारी के अनुसार इस वर्ष में ये चौथी बार कीमतों में कमी की गई है। साल भर में करीब 150 रुपये तक की कमी की गई है। सोमवार से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर बाजार में 1698 से बजाए 1668 रुपये में मिलेगा। घरेलू गैस सिलेंडर 806.50 रुपये प्रति सिलेंडर ही रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ये लगातार चौथा महीना है, जब कंपनियों ने कीमतों का रिव्यू करते हुए कटौती की है। इससे पहले जून में कंपनियों ने 69.50 रुपये, मई में 19 रुपये और अप्रैल में 31.50 रुपये की कटौती की थी। वहीं मार्च में 26 रुपये और फरवरी 13.50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed