फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Preparation for Lok Sabha elections begin, Congress called a meeting in Delhi and BJP in Jaipu

Rajasthan News: लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू, कांग्रेस ने दिल्ली में और भाजपा ने जयपुर में बुलाई बैठक

Fri, 12 Jan 2024 11:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Jan 2024 11:28 AM IST
सार

Jaipur: राजस्थान में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों ही अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। कांग्रेस ने जहां राजस्थान के 25 लोकसभा कॉर्डिनेटर्स को आज दिल्ली बुलाया है, वहीं बीजेपी ने चुनावी तैयारियों को लेकर जयपुर में अहम बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन
Rajasthan News: Preparation for Lok Sabha elections begin, Congress called a meeting in Delhi and BJP in Jaipu
राजस्थान - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में लोकसभा चुनावों को लेकर सीटवार चर्चाओं का दौर आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए कांग्रेस ने राजस्थान के 25 लोकसभा कॉर्डिनेटर्स को आज दिल्ली में एआईसीसी बुला लिया है। वहीं बीजेपी ने भी जयपुर में लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन


भाजपा की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां, पार्टी के महासचिव और उपाध्यक्ष भाग लेंगे लेकिन वसुंधरा राजे को बैठक में बुलाया गया है या नहीं यह अभी स्पष्ट नहीं है। गौरतलब है कि मंत्रियों के शपथ समारोह में भी राजे शामिल नहीं हुई थीं।
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस की एआईसीसी, दिल्ली में बुलाई गई बैठक में गंगानगर से दिनेश कस्वां, बीकानेर से पुसाराम गोदारा, चुरू से हाकम अली, झुंझुनूं से खानुखां बुधवाली, सीकर से महेन्द्र गहलोत, जयपुर ग्रामीण से हरसहाय यादव, जयपुर शहर से रोहित बोहरा, अलवर से धर्मेन्द्र राठौड़, भरतपुर से महेश जोशी,  करौली धौलपुर से ममता भूपेश, राजसमंद से शकुंतला रावत, टोंक-सवाई माधोपुर से महेश शर्मा, दौसा से प्रशांत बैरवा, पाली से संगीता बेनीवाल, बाड़मेर से अभिषेक चौधरी, भीलवाड़ा से राजकुमार शर्मा, कोटा से मुरारीलाल मीणा, बारां-अंता से प्रमोद जैन भाया और बांसवाड़ा से महेंद्र जीत मालवीय को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed