फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Pollution spread due to fireworks, AQI reached dangerous levels

Rajasthan News: आतिशबाजी के बाद बिगड़े हालात, घातक स्तर पर पहुंचा AQI, जानें अपके शहर की हवा कितनी जहरीली

Fri, 01 Nov 2024 10:00 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 01 Nov 2024 10:00 AM IST
सार

दीपावली पर पटाखों और आतिशबाजी का असर राजधानी की आबोहवा पर नजर आया। देर रात जयपुर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक रूप से 204 पर पहुंच गया। जयपुर का आदर्श नगर सबसे ज्यादा प्रदूषित रहा। यहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 358 तक पहुंच गया। जानिए राजस्थान के दूसरे शहरों की क्या स्थिति रही...

विज्ञापन
Rajasthan News: Pollution spread due to fireworks, AQI reached dangerous levels
पटाखों से फैला वायुप्रदूषण। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर शुक्रवार को राजधानी जयपुर सहित प्रदेश के सभी शहरों में जमकर आतिशबाजी हुई। कुछ ही घंटों में इसका असर हवा पर नजर आ गया। राजधानी जयपुर में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) खतरनाक रूप से गिर गया। आदर्शनगर में एक्यूआई 358 के स्तर तक पहुंच गया। जो सामान्य स्तर से करीब 18 गुना ज्यादा घातक है। वहीं रात 12 बजे तक औसत रूप से जयपुर का एक्यूआई 204 तक पहुंचा।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, एनसीआर में आने वाले भिवाड़ी की स्थिति भी बेहद खराब नजर आई। देर रात यहां पर भी एक्यूआई इंडेक्स 360 तक पहुंच गया। जयपुर के अलावा अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, गंगानगर, जैसलमेर, जोधपुर, कोटा और फलौदी में भी एक्यूआई पूअर श्रेणी के स्तर पर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ी
वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने की वजह से प्रदेश में अस्थमा के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हवा में कार्बनडाई ऑक्साइड का स्तर खतरनाक रूप से बढ़ जाने की वजह से सीने में दर्द की शिकायत भी देखने को मिलती है।

आबू की हवा स्वस्थ
राजस्थान के पर्यटन स्थल के रूप में पहचाने जाने वाले हिल स्टेशन माउंट आबू फिलहाल एयर क्वालिटी इंडेक्स में बेहतर है। यहां एक्यूआई 66 मापा गया है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के हिसाब से बेहतर श्रेणी में माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed