{"_id":"65f3b88343fe42e353081693","slug":"rajasthan-news-on-reducing-the-petrol-diesel-prices-joshi-said-double-engine-govt-has-fulfilled-the-promise-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने पर सीपी जोशी ने जताया आभार, बोले- डबल इंजन सरकार ने निभाया वादा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने पर सीपी जोशी ने जताया आभार, बोले- डबल इंजन सरकार ने निभाया वादा
Fri, 15 Mar 2024 08:25 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 15 Mar 2024 08:25 AM IST
सार
Jaipur: पेट्रोल और डीजल के दामों पर से दो प्रतिशत वेट कम करने और राज्य कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाए जाने पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री समेत पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल की दरों में कमी करने और मुख्यमंत्री द्वारा राजस्थान में पेट्रोल–डीजल पर दो प्रतिशत वेट कम करने व राज्य कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढ़ाए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री समेत पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप एस पुरी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
जोशी ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने अपने संकल्प पत्र में शामिल एक और वादा पूरा किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल एक के बाद एक जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल और डीजल पर 2% वेट कम करने संबंधी निर्णय लिया और राज्य कर्मचारियों का 4% महंगाई भत्ता बढ़ाया है, इससे आठ लाख कर्मचारियों और 4 लाख 40 हजार पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने पेपर लीक मामले पर 63 आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई का अपना वादा निभाया।
विज्ञापन
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि मात्र 3 महीने में ईआरसीपी, यमुना जल समझौता सहित अनेक ऐसे निर्णय हैं, जिन्हें लागू करके भजनलाल सरकार ने जनहित में कार्य किया है। उन्होंने प्रदेश की जनता से आग्रह किया कि आने वाले लोक सभा चुनावों में प्रदेश की पूरी 25 लोक सभा सीटों पर भाजपा को जिताकर इस विकास के क्रम को अनवरत जारी रखें।