फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: On New Year, CM arrived to know the condition of Ranbasara, took stock of the arrangements

Rajasthan News: नववर्ष पर रैनबेसरों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री, कहा- लोगों की सेवा पुण्य का काम है

Mon, 01 Jan 2024 08:15 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 01 Jan 2024 08:15 AM IST
सार

Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नववर्ष के अवसर पर रैनबसेरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनकी कुशलक्षेम पूछी। साथ ही निराश्रित लोगों को कंबल वितरित किए। मुख्यमंत्री ने रैनबसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

विज्ञापन
Rajasthan News: On New Year, CM arrived to know the condition of Ranbasara, took stock of the arrangements
कंबल वितरित करते हुए सीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नववर्ष के आगमन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल ने रामनिवास बाग एवं जेके लोन अस्पताल के पास स्थित रैनबसेरों में रह रहे लोगों से मिलकर उनसे हालचाल पूछे। उन्होंने रैनबसेरों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं प्रबंधकों एवं कार्मिकों को रैनबसेरों को स्वच्छ और साफ रखने एवं सभी मूलभूत सुविधाऐं उपलब्ध कराने के दिशा-निर्देश दिए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने  रैनबेसरों में रह रही महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्थाएं करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया। साथ ही सभी रैनबसेरों के पास मोबाइल शौचालय खड़े करने के आदेश दिए। रैनबसेरों के आसपास बने गड्ढों को भी तुरंत भरने के आदेश उन्होंने दिए ताकि किसी को चोट ना लगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई निराश्रित व्यक्ति इस ठंड के मौसम में खुले में ना सोए। इसके लिए रैनबसेरों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। एंट्री रजिस्टर अच्छे से मेंटेन किया जाना चाहिए। उन्होंने व्यवस्था देख रहे कार्मिकों से कहा कि रैनबसेरों में रह रहे जरूरतमंद लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है, इसे सेवाभाव के साथ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने विभिन्न रैनबसेरों में रह रहे लोगों की समस्याएं सुनीं एवं राज्य सरकार द्वारा सभी प्रकार का सहयोग देने हेतु आश्वस्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed