फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Modi's guarantee of reducing VAT on petrol and diesel not fulfilled, 4000 petrol pumps closed

Rajasthan News: पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मोदी की गारंटी नहीं हुई पूरी, प्रदेश के 4 हजार पेट्रोल पंप बंद

Sun, 10 Mar 2024 04:03 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 10 Mar 2024 04:03 PM IST
सार

Jaipur: वैट दरों में कमी की मांग को लेकर की जा रही पेट्रोल पंपों की हड़ताल के पहले दिन प्रदेश के चार हजार पेट्रोल पंप हड़ताल पर हैं। इस हड़ताल से 130 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ है। जयपुर समेत इंटर स्टेट बॉर्डर वाले इलाकों में हड़ताल का ज्यादा असर देखने को मिला।

विज्ञापन
Rajasthan News: Modi's guarantee of reducing VAT on petrol and diesel not fulfilled, 4000 petrol pumps closed
चार हजार पेट्रोल पंप हड़ताल पर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों में कमी की मांग को लेकर राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के आह्वान पर आज 10 मार्च को सुबह 6 बजे से प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर हड़ताल शुरू हो गई है। यह हड़ताल 12 मार्च सुबह 6 बजे तक जारी रहेगी। हालांकि, कई जिलों के पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल में शामिल नहीं हुए। जोधपुर, कोटा, भीलवाड़ा, अजमेर और जैसलमेर में कई पेट्रोल पंप खुले हुए हैं।

विज्ञापन


जयपुर सहित इंटर स्टेट बॉर्डर वाले जिलों में हड़ताल का अधिक असर देखा जा रहा है। यहां से लोग यूपी, हरियाणा में पेट्रोल-डीजल भरवाने जा रहे हैं। पेट्रोल पंपों की इस हड़ताल के कारण सरकार को प्रतिदिन 35 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। उदयपुर और जयपुर जैसे पर्यटक स्थलों पर आमजन के साथ-साथ टूरिस्टों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान में पेट्रोल पंप बंद होने का असर यहां से दूसरे राज्यों में जाने वाली गाड़ियों के साथ ही अन्य जिलों से आ रही गाड़ियों पर भी नजर आ रहा है। हालांकि आज हड़ताल का इतना असर नहीं है लेकिन कल इसका व्यापक असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। इसके पहले भी एसोसिएशन ने 13, 14 और 15 सितंबर को इसी मांग के साथ हड़ताल की थी, लेकिन सरकार ने कमेटी का गठन कर पेट्रोल पंप की हड़ताल को खत्म करवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी मांगों को लेकर पेट्रोल पंप संचालक 11 मार्च को जयपुर में सचिवालय का घेराव भी करेंगे। पंप संचालकों का कहना है कि बढ़े हुए वैट की वजह से पेट्रोल पंप संचालकों को लगातार घाटा हो रहा है। साथ ही पिछले 7 सालों से डीलर्स के कमीशन में बढ़ोतरी नहीं की जाने की वजह से राजस्थान में ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं।

प्रदेश में लगभग 5800 पेट्रोल पंप हैं। इनमें से हड़ताल के दौरान जयपुर, सीकर, पाली, श्रीगंगानगर सहित कई जिलों के 4000 से ज्यादा पेट्रोल पंप बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed