{"_id":"6831e7e34f5f2806620ff881","slug":"rajasthan-news-mla-dr-subhash-garg-gets-big-responsibility-appointed-as-rld-s-national-general-secretary-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: विधायक डॉ. सुभाष गर्ग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: विधायक डॉ. सुभाष गर्ग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आरएलडी के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त
Sat, 24 May 2025 09:08 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 24 May 2025 09:08 PM IST
सार
Jaipur News: भरतपुर विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग को राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
जयंत चौधरी ने सुभाष गर्ग को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भरतपुर विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग को राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। चौधरी ने डॉ. गर्ग को आरएलडी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इस एलान से पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है। राष्ट्रीय महासचिव के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्ति देने पर डॉ. गर्ग ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Weather: पश्चिमी राजस्थान में आंधी-तूफान से जनजीवन त्रस्त, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं टूटे बिजली के पोल; तस्वीरें
विज्ञापन
डॉ. गर्ग ने पार्टी का मजबूती के साथ विस्तार करने का विश्वास दिलाते हुए कहा है कि वे राष्ट्रीय अध्यक्ष के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। डॉ. गर्ग ने कहा कि वह पार्टी का विस्तार करने के लिए समर्पण भाव से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
डॉ. गर्ग के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह बना हुआ है। इससे पहले पूर्व विधायक जोगेंद्र अवाना को भी आरएलडी ने राजस्थान का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह भी पढ़ें- Rajasthan: हनुमान बेनीवाल ने किया बड़े आंदोलन का एलान, बोले- अब नहीं जागे, तो फिर कभी मत कहना कोई लड़ा नहीं