फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan news: Maximum temperature crosses 46 degrees in Jaisalmer

Rajasthan news: गर्मी की दस्तक बिगाड़ सकती है वोटिंग प्रतिशत, जैसलमेर में कल PM की रैली, पारा पहुंचा 46 डिग्री

Thu, 11 Apr 2024 10:55 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 11 Apr 2024 10:55 AM IST
सार

जैसलमेर राजस्थान का सबसे गर्म इलका बन चुका है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री को भी पार कर गया है। यही हाल बाड़मेर का भी है। यहां भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है।

विज्ञापन
Rajasthan news: Maximum temperature crosses 46 degrees in Jaisalmer
रिकॉर्ड तोड़ती गर्मी। - फोटो : social media

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर राजस्थान का सियासी पारा जितना तेजी से चढ़ रहा है उनती ही रफ्तार से यहां मौसम भी बदल रहा है। लोकसभा चुनावों में मतदान की तारीख नजदीक आते-आते पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में आ चुका है।

विज्ञापन


राजस्थान में इस बार समय से कुछ पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। अभी चैत्र का महीना ही चल रहा है और प्रदेश में पारा 40 डिग्री को पार कर चुका है। जिस जैसलमेर में कल पीएम नरेंद्र मोदी की रैली होने जा रही है वो इस वक्त राजस्थान का सबसे गर्म इलका बन चुका है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री को भी पार कर गया है। यही हाल बाड़मेर का भी है। यहां भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है। ये दोनों ही जिले राजस्थान में जैसलमेर-बाड़मेर लोकसभा के हिस्से हैं। वहीं, जिस करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र में आज पीएम की सभा है, वहां भी अधिकमतम तापमान लगभग 40 डिग्री को छू चुका है। 
विज्ञापन


मध्यम वर्ग और व्यापारी दोपहर बाद वोट डालने निकलते हैं
चुनावों से पहले यूं तापमान का अचानक बढ़ना प्रत्याशियों के लिए भी चिंता का कारण है, क्योंकि इसका सीधा असर वोटिंग पर भी आ सकता है। खासतौर पर भाजपा के वोटर की बात की जाए तो मध्यम वर्ग और व्यापारी वर्ग का वोटर दोपहर बाद ही वोट डालने के लिए निकलना पसंद करते हैं। सियासी पंडितों का कहना है कि तापमान में बढ़ोतरी के चलते यदि वोटिंग प्रतिशत कम रह जाता है तो किसी ने किसी पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। इसलिए खुद पीएम नरेंद्र मोदी राजस्थान की चुनावी सभाओं में लगातार लोगों से वोट डालने की अपील भी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि बुधवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश से तापमान में कुछ समय के लिए थोड़ी राहत जरूर मिली। आने वाले पांच दिनों तक प्रदेश में कई इलाकों में हल्की और मध्यम बारिश की चेतावनी भी है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार 

  • 11 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, जोधपुर, कोटा और बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना है। 
  • 12 अप्रैल को जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, जोधपुर, बीकानेर संभाग में बारिश की संभावना है।
  • 13 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर कोटा, बीकानेर, जोधपुर संभाग में बारिश की संभावना है। 
  • 14 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर संभाग में बारिश के आसार हैं।
  • 15 अप्रैल को उदयपुर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा, बीकानेर, जोधपुर संभाग में वर्षा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed