फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News Jaipur Junction Redevelopment Affected Train Services Route Changes for Several Train

यात्रीगण ध्यान दें: जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनों के रूट बदले

Tue, 25 Mar 2025 02:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 25 Mar 2025 02:54 PM IST
सार

Railway News; उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने जानकारी दी कि इस अवधि के दौरान कुछ रेल सेवाएं आंशिक रूप से रद्द रहेंगी, कुछ का अस्थायी विस्तार किया जाएगा और कुछ के मार्ग में परिवर्तन किया जाएगा।

विज्ञापन
Rajasthan News Jaipur Junction Redevelopment Affected Train Services Route Changes for Several Train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यात्रियों की सुविधा और सुगम रेल संचालन सुनिश्चित करने के लिए जयपुर स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के कारण प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 पर एयर कोनकोर्स निर्माण कार्य जारी है, जिससे रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

विज्ञापन

आंशिक रद्द रेल सेवाएं

  • हिसार-जयपुर (14715) रेलसेवा 9 मई 2025 तक खातीपुरा तक ही संचालित होगी।

  • जयपुर-बठिंडा (14734) रेलसेवा 10 मई 2025 तक खातीपुरा से प्रस्थान करेगी।

  • जयपुर-बयाना (19721) रेलसेवा 10 मई 2025 तक दुर्गापुरा से संचालित होगी।

  • बयाना-जयपुर (19722) रेलसेवा 10 मई 2025 तक दुर्गापुरा तक संचालित होगी।

  • मथुरा-जयपुर (51973) रेलसेवा 10 मई 2025 तक खातीपुरा तक ही चलेगी।

  • जयपुर-मथुरा (51974) रेलसेवा 10 मई 2025 तक खातीपुरा से संचालित होगी।

  • बांद्रा टर्मिनस-जयपुर (22933) रेलसेवा 5 मई 2025 तक सांगानेर तक चलेगी।

  • जयपुर-बांद्रा टर्मिनस (22934) रेलसेवा 6 मई 2025 तक सांगानेर से चलेगी।

पढ़ें: OHE ब्रेकडाउन के कारण बदले ट्रेनों के मार्ग, अब इन स्टेशनों से होकर जाएगी दादर-जोधपुर मेल

विज्ञापन


अस्थायी विस्तार की गई रेल सेवाएं

  • नागपुर-जयपुर (22175) साप्ताहिक रेलसेवा 8 मई 2025 तक खातीपुरा तक चलेगी।

  • जयपुर-नागपुर (22176) साप्ताहिक रेलसेवा 9 मई 2025 तक खातीपुरा से संचालित होगी।

  • जयपुर-जोधपुर (22977) साप्ताहिक रेलसेवा 9 मई 2025 तक खातीपुरा से चलेगी।

  • जोधपुर-जयपुर (22978) साप्ताहिक रेलसेवा 9 मई 2025 तक खातीपुरा तक चलेगी।

  • ओखा-जयपुर (20951) साप्ताहिक रेलसेवा 5 मई 2025 तक खातीपुरा तक चलेगी।

  • जयपुर-ओखा (20952) साप्ताहिक रेलसेवा 6 मई 2025 तक खातीपुरा से चलेगी।

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं

  • बाड़मेर-दिल्ली (20487) रेलसेवा 8 मई 2025 तक फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी मार्ग से चलेगी और रींगस, श्रीमाधोपुर, नीमकाथाना, नारनौल और अटेली स्टेशनों पर रुकेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दिल्ली-बाड़मेर (20488) रेलसेवा 9 मई 2025 तक रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी और इन्हीं स्टेशनों पर रुकेगी।

  • अजमेर-सोलापुर (09627) रेलसेवा 7 मई 2025 तक अजमेर-चंदेरिया-नीमच-रतलाम मार्ग से चलेगी।

  • सोलापुर-अजमेर (09628) रेलसेवा 8 मई 2025 तक रतलाम-नीमच-चंदेरिया-अजमेर मार्ग से संचालित होगी।

  • रामेश्वरम-फिरोजपुर (20497) रेलसेवा 6 मई 2025 तक फुलेरा-रींगस मार्ग से चलेगी और फुलेरा में रुकेगी।

  • फिरोजपुर-रामेश्वरम (20498) रेलसेवा 10 मई 2025 तक रींगस-जयपुर-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी।

  • श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस (14701) रेलसेवा 9 मई 2025 तक रींगस-फुलेरा मार्ग से संचालित होगी और रेनवाल में रुकेगी।

  • बांद्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर (14702) रेलसेवा 9 मई 2025 तक फुलेरा-रींगस मार्ग से चलेगी और रेनवाल में रुकेगी।


बेलाताल-कुलपहाड़ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-मानिकपुर रेलखण्ड पर बेलाताल-कुलपहाड़ स्टेशनों के मध्य दोहरीकरण कार्य के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार, इस कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित कुछ रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी।

गाड़ी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा, जो 30 मार्च 2025 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग से वाया वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)-ललितपुर-खजुराहो होकर चलेगी। परिवर्तित मार्ग में यह रेलसेवा निवाड़ी, मऊ रानीपुर, हरपालपुर, कुलपहाड़, महोबा और सिंहपुर डुमरा स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

गाड़ी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा, जो 31 मार्च 2025 को खजुराहो से प्रस्थान करेगी, परिवर्तित मार्ग से वाया खजुराहो-ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) होकर संचालित होगी। इस दौरान यह सिंहपुर डुमरा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊ रानीपुर और निवाड़ी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा, जो 28 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी, वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) और हरपालपुर स्टेशनों के मध्य एक घंटे तक रोकी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed