फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Jaipur News Iitian Baba Abhey Singh Who Threatened to Commit Suicide Arrested Drugs Recovered

Rajasthan News: होटल में हंगामे के बाद IIT बाबा अभय सिंह के खिलाफ मामला दर्ज, बरामद हुआ मादक पदार्थ

Mon, 03 Mar 2025 03:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 03 Mar 2025 03:59 PM IST
सार

शिप्रापथ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और वहां हंगामा कर रहे हैं। जिस पर पुलिस कार्रवाई करने पहुंची। पुलिस ने बाबा को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया।

विज्ञापन
Jaipur News Iitian Baba Abhey Singh Who Threatened to Commit Suicide Arrested Drugs Recovered
IITian बाबा अभय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर पुलिस ने रविवार को IIT बाबा अभय सिंह को डिटेन किया। बाबा की लोकेशन ट्रेस करने के बाद पुलिस ने रिद्धि-सिद्धि इलाके के एक होटल में छापा मारा और उन्हें हिरासत में लिया।शिप्रापथ थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बाबा रिद्धि-सिद्धि स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं और वहां हंगामा कर रहे हैं। शिप्रापथ थाना प्रभारी राजेन्द्र गोदारा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बाबा को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान बाबा के पास से मादक पदार्थ बरामद हुआ। हालांकि, बरामद मादक पदार्थ की मात्रा बेहद कम थी, जिसके चलते इसे बेलेवल ऑफेंस माना गया। पुलिस ने बाबा को सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया और थाने लौट आई।
विज्ञापन


विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर दी धमकी
पुलिस कार्रवाई के बाद अभय सिंह ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर सुसाइड करने की धमकी दी। इस घटनाक्रम के बाद उनके समर्थकों में हलचल मच गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



बाबा ने वीडियो पुलिस पर आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस ने लाइव करने के लिए मना कर रही है। पुलिस वीडियो नहीं बनाने दे रही है। सामान पूरा पैक कर लिया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर रही है। मेरी मदद कोई नहीं कर रहा है। मैं किसी और देश में जाकर रह लूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed