फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Honey Singh's explosive live concert will be held in Jaipur on March 29, VIP tickets sold out

Rajasthan News: जयपुर में 29 मार्च को होगा हनी सिंह का धमाकेदार लाइव कॉन्सर्ट, वीआईपी टिकट्स हुए Sold Out

Mon, 24 Mar 2025 03:38 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 03:38 PM IST
सार

आने वाली 29 मार्च को मशहूर रैपर हनी सिंह जयपुर में शो करने आ रहे हैं। जेईसीसी में होने वाले इस शो के लिए दो हजार से दो लाख रुपये तक के टिकट रखे गए हैं। बताया जा रहा है कि शो के वीआईपी टिकट्स लगभग खत्म हो चुके हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Honey Singh's explosive live concert will be held in Jaipur on March 29, VIP tickets sold out
हनी सिंह - फोटो : @yoyohoneysingh instagram

विस्तार

मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह 29 मार्च को जयपुर में अपने 'मिलियनेयर इंडिया टूर' के तहत लाइव परफॉर्मेंस देने वाले हैं। यह कॉन्सर्ट जयपुर एग्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में होगा, जहां फैंस को उनके सुपरहिट गाने 'ब्राउन रंग', 'डोप सोप', 'लुंगी डांस' और 'लव डोज' जैसे ट्रैक सुनने को मिलेंगे। इससे पहले हनी सिंह मुंबई, लखनऊ और बेंगलुरु में हाउसफुल शोज कर चुके हैं।
विज्ञापन


वीआईपी टिकट हुए खत्म

इस ग्रैंड इवेंट के टिकट 2,499 से लेकर 2 लाख तक के हैं। पहले फेज में 1,500 के टिकट लॉन्च किए गए थे, जो कुछ मिनटों में ही खत्म हो गए। दूसरे फेज में 2,000 से टिकट की बिक्री शुरू हुई, जो कुछ दिन तक चली। फिलहाल तीसरे फेज के कुछ टिकट ही बचे हैं, जबकि वीआईपी लाउंज के टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  RBSE Board: राजस्थान में 12वीं कॉमर्स का बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पेपर दोबारा होगा, नई तिथि शीघ्र होगी घोषित
विज्ञापन
विज्ञापन


भव्य स्टेज और शानदार विजुअल्स

'मिलियनेयर इंडिया टूर' को इंटरनेशनल लेवल पर डिजाइन किया गया है, जिसमें शानदार स्टेज, हाई-क्वालिटी लाइटिंग, जबरदस्त साउंड और स्पेशल म्यूजिक बैंड का अनुभव मिलेगा। शो की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी, जबकि इससे पहले एक प्री-परफॉर्मेंस भी रखी गई है।


शाम 6 बजे से गेट ओपन होंगे लेकिन 16 साल से कम उम्र के बच्चों को इस इवेंट में एंट्री नहीं मिलेगी। दर्शकों को फोटो आईडी साथ लानी होगी और वेन्यू में सिक्योरिटी चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जाएगी, ताकि कोई गलत चीज अंदर न ले जा सके।

जेईसीसी में इससे पहले आईफा अवॉर्ड्स, दिलजीत दोसांझ और करण औजला जैसे बड़े इवेंट हो चुके हैं। अब हनी सिंह का यह ग्रैंड शो जयपुर के म्यूजिक लवर्स के लिए एक यादगार अनुभव बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed