फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   RBSE Board: Re-conducted Business Administration Paper for 12th Commerce, New Date to be Announced Soon

RBSE Board: राजस्थान में 12वीं कॉमर्स का बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पेपर दोबारा होगा, नई तिथि शीघ्र होगी घोषित

Mon, 24 Mar 2025 10:28 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 24 Mar 2025 10:28 AM IST
सार

Rajasthan Board: राजस्थान बोर्ड 12वीं कक्षा के कॉमर्स विषय के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का प्रश्न-पत्र दोबारा आयोजित किया जाएगा। पेपर सेटर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

विज्ञापन
RBSE Board: Re-conducted Business Administration Paper for 12th Commerce, New Date to be Announced Soon
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

विस्तार

Rajasthan Board 2025: राजस्थान बोर्ड के छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। 12वीं कक्षा के कॉमर्स विषय में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का प्रश्न-पत्र दोबारा आयोजित किया जाएगा। बोर्ड ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक बयान जारी किया है और इस मुद्दे पर शीघ्र ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


बोर्ड के अनुसार, परीक्षा में कुछ प्रश्नों में गलतियां पाई गई थीं, जिनकी वजह से छात्रों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। इस समस्या को लेकर बोर्ड ने तुरंत कार्रवाई की योजना बनाई और पेपर सेटर के खिलाफ भी आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

 

नई तिथि शीघ्र घोषित  

बोर्ड ने यह भी कहा है कि बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा के लिए नई तिथि जल्द घोषित की जाएगी। सभी विद्यार्थियों को नई परीक्षा तिथि के बारे में सूचित किया जाएगा ताकि वे पुनः परीक्षा में भाग ले सकें।

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चन्द्र शर्मा ने जानकारी दी कि 22 मार्च (शनिवार) को आयोजित 12वीं कक्षा वाणिज्य वर्ग के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन पेपर में लापरवाही से संबंधित एक मामला सामने आया है। पेपर सेटर की लापरवाही के कारण यह पेपर पिछले वर्षों की तरह तैयार हो गया। इस पर बोर्ड प्रशासन ने गंभीरता से विचार करते हुए, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का पेपर दोबारा आयोजित करने का निर्णय लिया है। नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित की जाएगी। शर्मा ने यह भी बताया कि पेपर सेटर के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से शुरू हुई थी और यह 4 अप्रैल तक चलेगी। वहीं, कक्षा 12वीं की परीक्षा भी 6 मार्च से प्रारंभ हुई थी, जो 9 अप्रैल तक चलेगी।

परीक्षा केंद्रों और कंट्रोल रूम की व्यवस्था  

इस साल के राजस्थान बोर्ड परीक्षा के लिए राज्यभर में कुल 6,187 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जो 41 जिलों में फैले हुए हैं। इन केंद्रों की निगरानी के लिए बोर्ड कार्यालय में एक केंद्रीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो 1 मार्च से 9 अप्रैल तक 24 घंटे सक्रिय रहेगा। इस साल करीब 19 लाख 98 हजार 509 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed