फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Harish Chaudhary said this in paper leak case

Rajasthan: विधानसभा में हरीश चौधरी बोले, जलजीवन मिशन में राजस्थान के साथ धोखा हुआ, पेपर लीक को लेकर कही ये बात

Mon, 29 Jan 2024 05:58 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jan 2024 05:58 PM IST
सार

Rajasthan News: सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर हरीश चौधरी ने राम के नाम से लेकर लाल डायरी व पेपर लीक पर बीजेपी को जमकर घेरा। हरीश चौधरी ने कहा कि हमारे पूर्वज भी शुद्र थे, जिसपर हमें फक्र है। आप (बीजेपी) कहते हैं कि हम राम के वंशज हैं, लेकिन हम कहते हैं राम सबके हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Harish Chaudhary said this in paper leak case
हरीश चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मंत्री व बायतु विधायक हरीश चौधरी ने सोमवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। हरीश चौधरी ने राम के नाम से लेकर लाल डायरी व पेपर लीक पर बीजेपी को घेरा। हरीश चौधरी ने मंत्री राज्यवर्धन सिंह पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि मंत्री बोल रहे है कि परिपत्र 2018 में आरक्षण को लेकर जारी हुआ, प्रपत्र वापस जारी करेंगे, इस पर विधानसभा में हरीश चौधरी ने कहा कि ऐसा हम होने नहीं देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आरक्षण हमारा अधिकार है, हमें कोई भीख नहीं दी गई है और हमें हमारा अधिकार लेना आता है। हरीश चौधरी ने मौजूदा सरकार की मंशा ईआरसीपी प्रोजेक्ट और जल जीवन मिशन पर भी विधानसभा में विचार रखे और उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में राजस्थान के साथ धोखा हुआ है। रेगिस्तानी इलाके के लिये केन्द्र सरकार ने कोई स्पेशल सहायता नहीं की, पहाड़ी इलाकों में आज भी 90% केन्द्र सरकार पैसा देती है।

विज्ञापन

लच्छेदार बातों से राजस्थान का भला नहीं
हरीश चौधरी ने कहा कि पिछले दिनों एक ही बात चल रही है, वहीं बात जसवंत यादव ने दोहराई कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ही राजस्थान की सरकार बनी, चौधरी ने कहा कि राजस्थान में सिर्फ दो प्रमुख मुद्दे थे पेपर लीक व लाल डायरी और बार बार कहा गया कि सत्ता में बैठे लोगों ने पेपर लीक करवाये, चौधरी ने तीखे तेवरों में कहा कि पेपर लीक के संदर्भ में पिछली सरकार ने एसआईटी बनाई थी और अब आप सत्ता में बैठे है, केवल आरोप-प्रत्यारोप लगाने के लिये नहीं, उन पर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी जनता ने दी है, उसे निभानी होगी। चौधरी ने कहा कि सरकार के बनने के बाद आज दो महीने के बाद भी सिर्फ एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे है, लच्छेदार बातों से राजस्थान का भला नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वोट के समय जनता याद आती
राज्यपाल के अभिभाषण पर बोलते हुए हरीश चौधरी ने कहा कि लाल डायरी का केवल एक षड्यंत्र रचा गया। और प्रधानमंत्री के मुंह से झूठ बुलवाया गया। पीएम की सोच क्या है, 10 साल से देश की जनता देख रही है। उन्होंने कहा कि वोट के समय जनता याद आती है और निवेश के नाम पर केवल अडानी, अंबानी को याद किया जाता है। राजस्थान की जनता ने मजबूत विपक्ष दिया है, हम ऐसा नहीं होने देंगे।


अन्याय हम कभी नहीं होने देंगे
वहीं, हरीश चौधरी ने मौजूदा सरकार में कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ द्वारा ओबीसी आरक्षण में 2018 वाली व्यवस्था पुन: लागू करने वाले बयान पर कहा कि 2018 में बीजेपी सरकार ने 50% की आबादी के साथ लगातार अन्याय किया गया और सरकार के कैबिनेट मंत्री जब बोलते है तो कैबिनेट का सामूहिक बयान माना जाता है, फिर से इस परिपत्र को लागू करने का बयान राज्यवर्धन राठौड़ दे रहे हैं। सरकार को चेतावनी देते हुए चौधरी ने कहा कि यह अन्याय हम कभी नहीं होने देंगे।


हमारे पूर्वज भी शुद्र थे
विधायक हरीश चौधरी जी ने श्रीराम के नाम पर हो रही राजनीति पर भी भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वज भी शूद्र थे। कल तनसिंह जी की 100वीं जयंती मनाई गई, इसका हमें गर्व है और यह भी कहा गया कि हम राम के वंशज हैं, हरीश चौधरी बोले हमारे पूर्वज भी शुद्र थे, जिस पर हमें फक्र है। आप कहते हैं कि हम राम के वंशज हैं, लेकिन हम कहते हैं राम सबके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed