{"_id":"6811fc384d78f9126a0e86b9","slug":"rajasthan-news-government-plans-to-deport-bangladeshi-infiltrators-key-meeting-at-cm-residence-this-evening-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की तैयारी में सरकार, आज शाम सीएम आवास पर होगी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की तैयारी में सरकार, आज शाम सीएम आवास पर होगी बैठक
Wed, 30 Apr 2025 04:02 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 30 Apr 2025 04:02 PM IST
सार
भारत-पाकिस्तान के तनाव के बीच राज्य सरकार ने बांग्लादेशी घुसपैठियों को बाहर निकालने की तैयारी करनी शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री आवास पर आज शाम 5 बजे इस मामले में अहम बैठक बुलाई गई है। बैठक में शामिल होने के लिए गृह विभाग, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अफसर मुख्यमंत्री आवास पहुंचने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर आज सीएम आवास पर बड़ी बैठक बुलाई गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शाम 5 बजे इस बैठक को लेंगे। बैठक में गृह विभाग, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बड़े अफसरों को बुलाया गया है। ऐसे में सीएमआर में अफसरों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच देश भर से पाकिस्तानी व बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस उनके वतन भेजा जा रहा है। वीजा पर भारत आए 109 पाकिस्तानों को राजस्थान की सीमा के जरिए अब तक वापस उनके देश भेजा जा चुका है हालांकि धार्मिक रूप से उत्पीड़ने के शिकार विस्थापित पाकिस्तानी अल्पसंख्यकों को यहां ठहरने के लिए राहत मिल गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jaisalmer News: ज्वेलरी शॉप से तीसरी बार चोरी, 10 लाख के गहने ले उड़े चोर, पुलिस की निष्क्रियता पर उठे सवाल
विज्ञापन
लेकिन अब सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर भेजने की तैयारी कर रही है। गौरतलब है कि राजस्थान में बड़ी संख्या में बांग्लादेशी घुसपैठिए रह रहे हैं और जयपुर सहित कई बड़े शहरों में बांग्लादेशी बस्तियां तक बन चुकी हैं।
गौरतलब है कि करीब तीन महीने पहले जयपुर पुलिस ने शहर में छापेमारी कर बड़ी संख्या में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और रोहिंग्या मुसलमानों को पकड़ा था और इनके पास से राशन कार्ड, आधार कार्ड के साथ यहां शरणार्थियों को दिए जाने वाले ग्रीन कार्ड भी मिले थे। उस समय इनमें से कई बांग्लादेशियों को उनके देश वापस भिजवाया गया था।