फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Government colleges of the state will be seen in saffron color, order issued under 'Kayakalp'

Rajasthan News : भगवा रंग में नजर आएंगे प्रदेश के सरकारी कॉलेज, प्रोजेक्ट 'कायाकल्प' के तहत आदेश जारी

Sun, 10 Nov 2024 04:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 10 Nov 2024 04:37 PM IST
सार

राजस्थान की भाजपा सरकार ने प्रदेश के सरकारी शिक्षण संस्थानों को सफेद बैकग्राउंड के साथ भगवा रंग की पट्टी से रंगने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए शिक्षण संस्थानों को सात दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। आदेश के साथ कलर कोड भी जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: Government colleges of the state will be seen in saffron color, order issued under 'Kayakalp'
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सरकारी कॉलेज अब सफेद और भगवा रंग में रंगे जाएंगे। प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार के कॉलेज एज्यूकेशन आयुक्तालय ने इसके आदेश जारी किए हैं। कॉलेजों की बिल्डिंग का फ्रंट एरिया एवं एंट्री प्वाइंट व्हाइट गोल्ड- 8292 एवं ऑरेंज क्राउन-7974 रंग के एशियन पेंट से रंगना होगा। इतना ही नहीं बिल्डिंग पर पेंट करने के बाद कॉलेजों को उसकी फोटो 7 दिन में कॉलेज आयुक्तालय की ई मेल आईडी jdplan.cce@gmail.com पर भेजनी होगी। योजना के पहले चरण में कुल 20 सरकारी कॉलेजों पर यह रंग किया जाएगा, इसमें प्रत्येक संभाग से 2-2 कॉलेज लिए जाएंगे।

विज्ञापन


राज्य सरकार का कहना है कि यह निर्णय कॉलेजों में शांतिपूर्ण वातावरण बनाने के लिए लिया गया है। इसमें कैंपस का मुख्य द्वार भगवा रंग से रंगा जाएगा। कॉलेज आयुक्तालय ने इसे ‘कायकल्प योजना’ नाम दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पहले चरण में संभाग के दो-दो राजकीय महाविद्यालयों को भगवा रंग से रंगा जाएगा। आयुक्तालय की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि 'प्रदेश के महाविद्यालय उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख केंद्र हैं। विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयों का शैक्षिक वातावरण एवं परिदृश्य ऐसा हो कि महाविद्यालय में प्रवेश करते ही सकारात्मकता की अनुभूति हो, साथ ही समाज में उच्च शिक्षा के प्रति एक अच्छा संदेश जाए। इसलिए महाविद्यालयों में सकारात्मक, स्वच्छ और स्वस्थ शैक्षिक वातावरण के निर्माण के लिए महाविद्यालयों का कायाकल्प किया जाना है।

पहले चरण में इनका होगा कायाकल्प

अजमेर-  एसपीसी गवर्नमेंट कॉलेज
नागौर- एसबीआरएम गवर्नमेंट कॉलेज
बांसवाड़ा- गवर्नमेंट कॉलेज, बांसवाड़ा
प्रतापगढ़- गवर्नमेंट कॉलेज, प्रतापगढ़
बीकानेर- गवर्नमेंट डूंगर कॉलेज
श्रीगंगानगर- गवर्नमेंट कॉलेज, श्रीगंगानगर
भरतपुर- एमएसजे गवर्नमेंट कॉलेज, भरतपुर
सवाई माधोपुर- एससीआरएस गवर्नमेंट कॉलेज, सवाई माधोपुर
अलवर- बीएसआर गवर्नमेंट कॉलेज, अलवर
कोटपूतली-बहरोड़ - एलबीएस गवर्नमेंट कॉलेज, कोटपूतली
जोधपुर- गवर्नमेंट कॉलेज, जोधपुर
बालोतरा- एमबीआर गवर्नमेंट कॉलेज, बालोतरा
कोटा- गवर्नमेंट साइंस कॉलेज, कोटा
बूंदी- गवर्नमेंट कॉलेज, बूंदी
पाली- गवर्नमेंट बांगुर कॉलेज, पाली
जालौर- गवर्नमेंट कॉलेज, जालौर
सीकर- एसके गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज, सीकर
चूरू- गवर्नमेंट लोहा कॉलेज, चूरू
उदयपुर- गवर्नमेंट मीरा कॉलेज, उदयपुर
चित्तौड़गढ़- एमपी गवर्नमेंट कॉलेज, चित्तौड़गढ

इनका कहना है

कायाकल्प योजना के तहत सरकारी कॉलेजों के फ्रंट फेस पर सफेद रंग और उस पर ऑरेंज क्राउन रंग की सिर्फ पट्टी लगाने के आदेश दिए गए हैं। नोटशीट में यह क्राउन की जगह गलती से ब्राउन हो गया है। यह योजना सिर्फ कॉलेजों के रंग-रोगन के लिए ही नहीं है बल्कि इसमें कॉलेजों का इंफ्रास्ट्रक्चर भी दुरुस्त किया जाएगा।

ओ.पी. बैरवा- आयुक्त, कॉलेज एज्यूकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed