{"_id":"66278c22e3ed736f310e25b2","slug":"rajasthan-news-election-commission-reached-door-to-door-to-increase-voter-percentage-distributed-voter-guide-2024-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए घर-घर पहुंचा निर्वाचन आयोग, पर्ची के साथ बांटी वोटर गाइड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए घर-घर पहुंचा निर्वाचन आयोग, पर्ची के साथ बांटी वोटर गाइड
Tue, 23 Apr 2024 03:53 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 23 Apr 2024 03:53 PM IST
सार
चुनावों के पहले चरण में वोट प्रतिशत घटने के बाद अब चुनाव आयोग मतदाताओं को बूथ तक लाने की कोशिशों में जुट गया है। इसके लिए बीएलओ घर-घर जाकर पर्चियों के साथ मतदाता मार्गदर्शिका बांट रहे हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहले चरण के चुनावों में वोट प्रतिशत घटने के बाद अब राजनीतिक दल तो ठीक निर्वाचन विभाग भी वोटरों को बूथ तक लाने की कोशिशों में जुट गया है। इसके लिए निर्वाचन विभाग की ओर तैनात किए गए बीएलओ घर-घर जाकर पर्चियां और मतदाता मार्गदर्शिकाएं बांट रहे हैं।
विज्ञापन
आम चुनाव-2024 में शत-प्रतिशत मतदान के लिए दूसरे चरण के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता पर्ची एवं मार्गदर्शिका का वितरण किया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि निर्वाचन विभाग दूसरे चरण में मतदान वाले 13 लोकसभा क्षेत्रों के सभी मतदान केंद्रों पर वोटर स्लिप एवं वोटर गाइड का वितरण कर रहा है। अभियान के तहत अब तक 99.15 प्रतिशत मतदाता पर्चियां एवं 99.49 प्रतिशत मतदाता मार्गदर्शिका वितरित की जा चुकी हैं।
विज्ञापन
गुप्ता ने बताया कि आओ बूथ चलें अभियान के दौरान मतदान केंद्र के साथ-साथ मतदाताओं के घर-घर जाकर भी मतदाता पर्चियों और मार्गदर्शिका का वितरण किया जा रहा है। अभियान के तहत मतदाताओं तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचकर वोटर स्लिप और गाइड देकर मतदान के लिए मनुहार की जा रही है। पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं में वोटर स्लिप एवं गाइड को लेकर खासा उत्साह है।
विज्ञापन