फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: ED seized Rs 30 lakh from the hideouts of former MLA Baljeet Yadav

Rajasthan News: पूर्व विधायक बलजीत यादव के दस ठिकाने खंगालने के बाद लौटी ED टीम, 30 लाख रुपये की नकदी जब्त

Sat, 25 Jan 2025 05:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 25 Jan 2025 05:10 PM IST
सार

पूर्व निर्दलीय विधायक बलजीत यादव पर सरकारी स्कूलों में क्रिकेट किट खरीद में करीब तीन करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप है। ईडी ने जयपुर, दौसा, और अलवर में उनके ठिकानों पर छापेमारी कर 30 लाख रुपये नकद जब्त किए।

विज्ञापन
Rajasthan News: ED seized Rs 30 lakh from the hideouts of former MLA Baljeet Yadav
पूर्व विधायक बलजीत यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी स्कूल के छात्रों के लिए क्रिकेट किट में किए घोटाले को लेकर बहरोड़ से निर्दलीय विधायक रह चुके बलजीत यादव पर शुक्रवार को शुरू हुई प्रवर्तन निदेशाल की कार्रवाई शनिवार को खत्म हो गई।यादव पर सरकारी स्कूलों में क्रिकेट किट खरीद के नाम पर करीब तीन करोड़ रुपये का घोटाले का आरोप है। इस संबंध में राजस्थान में भी उन पर मुकदमा दर्ज हुआ था।

विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यादव ने एक फर्म से सांठगांठ कर 20 से 30 गुना ऊंची दरों पर क्रिकेट के सामान खरीदे। इन क्रिकेट किट को बहरोड़ के सरकारी स्कूलों में सप्लाई किया गया। गुरुवार को प्रवर्तन निदेशाल ने बलजीत यादव के ठिकानों पर छापे मारे। इसमें 30 लाख रुपये की नकदी जब्त हुई है। शनिवार को कार्रवाई समाप्त होने के बाद सुबह तक ED की टीमें लौट गईं। ईडी ने बलजीत यादव और इनके सहयोगियों पर यह कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि बलजीत यादव 2018-2023 में बहरोड़ से निर्दलीय विधायक रहे। ईडी की कार्रवाई जयपुर में आठ और दौसा-अलवर में एक-एक ठिकानों पर की गई। छापेमारी के दौरान खेल सामग्री की आपूर्ति से जुड़े लोगों, बलजीत यादव, उसके भाई राव विरेन्द्र सिंह के भी बयान हुए।

ये है मामला
प्रवर्तन निदेशालय ने अशोक गहलोत सरकार को समर्थन देने वाले, काले कपड़े पहनकर भ्रष्टाचार के खिलाफ विधानसभा में दौड़ने वाले बहरोड़ के पूर्व निर्दलीय MLA बलजीत यादव के दस ठिकानों पर रेड की है। चुनाव से पहले ही बलजीत यादव पर बल्ला चोर का राजनीतिक आरोप लगा था। PMLA एक्ट के तहत हो रहे एक्शन के अनुसार पूर्व विधायक से जुड़े इस मामले में उनसे जुड़े लोगों और कंपनियों ने क्षेत्र की सरकारी स्कूल के अंदर क्रिकेट सामान वितरित किया था, जिसमें तीन करोड़ 72 लाख रुपये का घोटाला बताया गया था। जो इससे पहले इस मामले में एसीबी में मुकदमा दर्ज किया है। बालाजी कंपलीट सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के तहत यह सारी गड़बड़ी हुई। गौरतलब है कि जल जीवन मिशन घोटाले में भी विधायक के कामकाज संदिग्ध हैं। फिलहाल, ईडी की टीम एक्शन कर रही। मामले में आज गिरफ्तारी भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed