Rajasthan: दिल्ली एयरपोर्ट पर CPR से बुजुर्ग की जान बचाकर सोशल मीडिया सनसनी बनीं प्रिया, आई मीडिया के सामने
दिल्ली एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को सीपीआर देकर जान बचाने वाली डॉक्टर प्रिया की इस घटना के बाद से सराहना हो रही है। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी इस बहादुरी के लिए डॉक्टर प्रिया की तारीफ की।
विस्तार
जयपुर की रहने वाली डॉ. प्रिया ने दिल्ली एयरपोर्ट पर बुजुर्ग को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई। वीडियो वायरल होने के बाद उनकी सूझबूझ की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। अजमेर के रेलवे हॉस्पिटल में तैनात सीनियर डीएमओ डॉ. प्रिया का वीडियो सामने आने के बाद पहली बार वो मीडिया के सामने आईं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग को गिरते देखा तो हम उनकी तरफ गए थे। पल्स रेस्पॉन्ड नहीं कर रही थी। सांस लेना भी बंद कर दिया था। इस वजह से मैंने सीपीआर दिया और जान बचाई।
#WATCH | Ajmer, Rajasthan: Doctor Priya says, "First of all, no one can replace God. We are only God's representatives, we can do any work by his grace and his signal. We were returning from Amarnath Yatra and our flight from Delhi was delayed by 2:30 hours...There was a man at… https://t.co/u87vZVBamN pic.twitter.com/1BKEyYkOcu
— ANI (@ANI) July 19, 2024विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी समेत कई हस्तियों ने वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर राजस्थान की इस बेटी की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर उनकी सूझबूझ की खूब तारीफ हो रही है।
पांच मिनट में मौत के मुंह से वापस खींचा
दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग फूड कोर्ट में अचानक गिर गए थे। महिला डॉक्टर ने पांच मिनट तक सीपीआर देकर बुजुर्ग को मौत के मुंह से वापस खींच लिया। बुजुर्ग बेसुध थे और सांसों ने भी जवाब दे दिया था। वीडियो में डॉक्टर तब तक सीपीआर देती दिख रही हैं, जब तक बुजुर्ग की आंखें नहीं खुल गईं। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा- 'सराहनीय।' एक अन्य यूजर ने तो महिला डॉक्टर को पुरस्कार की सिफारिश तक कर दी। एक अन्य यूजर ने लिखा- "महिला डॉक्टर के लिए दिल से दुआ। डॉक्टर्स की रिस्पेक्ट करें।"
डॉ. प्रिया की जुबानी पूरी घटना
डॉ. प्रिया ने बताया कि वह लोग अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे। उनके साथ उनके पति रमाकांत गोयल भी थे। वहां एक और डॉक्टर दंपती डॉ. उमेश और डॉ. डॉली बंसल भी साथ थे। उन्होंने कहा, "डॉक्टरी के पेशे को ईश्वर जैसा सम्मान दिया जाता है। मैंने भी अपना फर्ज ही निभाया है। हमारी फ्लाइट थी और हम सब अमरनाथ यात्रा से लौट रहे थे। हमारी फ्लाइट डेढ़ घंटे लेट थी। हम जिस स्टॉल पर खड़े थे, वहां हमने एक बुजुर्ग को गिरते देखा। हम उनकी तरफ गए। हम वहां पहुंचे तो एक और डॉक्टर दंपती भी वहां पहुंच गे। हमने उनकी पल्स देखी तो कोई रिस्पॉन्स नहीं था। सांस लेना भी बंद कर चुके थे। हमने तुरंत उन्हें सीपीआर देना शुरू कर दिया। लगभग पांच मिनट के बाद उनकी पल्स लौटनी शुरू हो गई। हम लगातार सीपीआर देते रहे। उन्हें टैबलेट दी। उनकी पल्स वापस आई और उनके शरीर ने रिस्पॉन्स दिया। वहां मौजूद लोगों ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को भी सूचना दे दी थी। उनकी पल्स की जांच की तो सब कुछ नॉर्मल हो गया। उनके मोबाइल से ही उनकी पत्नी को फोन पर सूचित किया। उनके बेटे से भी बात की। पता चला कि उनकी बाइपास सर्जरी हो चकी है। उम्मीद है कि अब वह ठीक ही होंगे।