फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: CM will go to see Ramlala along with cabinet, invitation received from temple administration

Rajasthan News: 12 फरवरी को कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करेंगे मुख्यमंत्री, मंदिर प्रशासन से मिला न्यौता

Wed, 24 Jan 2024 03:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Jan 2024 03:05 PM IST
सार

Jaipur: अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट रामलला के दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। इसी क्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री और कैबिनेट 12 फरवरी को रामलला के दर्शन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: CM will go to see Ramlala along with cabinet, invitation received from temple administration
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा - फोटो : साेशल मीडिया

विस्तार

अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में उमड़े भक्तों के सैलाब को देखते हुए मंदिर प्रशासन की ओर से भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों को रामलला के दर्शन के लिए अलग से समय दिए जाने की सूचना मिल रही है।

विज्ञापन


इसी क्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं पूरी कैबिनेट भगवान राम के दर्शन करने के लिए 12 फरवरी को अयोध्या जा सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर से मुख्यमंत्री पूरी मंत्री परिषद के साथ विमान द्वारा अयोध्या जाएंगे और वहां श्री राम के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम की आधिकारिक सूचना आना अभी बाकी है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री 12 फरवरी को दर्शन करने अयोध्या पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed