फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: CM Announces During Recruitment Review Meeting- Job Fairs to Be Held Every Three Months

Rajasthan News: भर्ती परीक्षाओं की समीक्षा बैठक में सीएम ने की घोषणा- अब हर तीन महीने में लगेगा रोजगार मेला

Sat, 05 Apr 2025 10:28 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 05 Apr 2025 10:28 AM IST
सार

राज्य में भर्ती परीक्षाओं को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अपने अब तक के करीब सवा साल के कार्यकाल में पांच रोजगार मेलों का सफल आयोजन किया है, जिनके माध्यम से 67 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन
Rajasthan News: CM Announces During Recruitment Review Meeting- Job Fairs to Be Held Every Three Months
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित भर्ती परीक्षाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का उद्देश्य है कि हर पात्र युवा को समय पर और पारदर्शी तरीके से रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि राज्य सरकार ने अपने अब तक के करीब सवा साल के कार्यकाल में पांच रोजगार मेलों का सफल आयोजन किया है, जिनके माध्यम से 67 हजार से अधिक युवाओं को नियुक्तियां दी जा चुकी हैं। उन्होंने घोषणा की कि आगामी समय में हर तीन महीने में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sikar News: रिटायर्ड फौजी ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, इंस्टाग्राम पर रची गई थी साजिश, यूपी से बुलाए गए थे बदमाश
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री शर्मा ने बताया कि वर्तमान में राज्य के विभिन्न विभागों में 1 लाख 88 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं चल रही हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन भर्तियों को शीघ्रता से पूर्ण करने के लिए आवश्यक संसाधन और कार्मिकों की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में लंबित करीब 9,800 पदों पर भर्तियों की प्रक्रिया को प्रभावी पैरवी के माध्यम से आगे बढ़ाया गया है और शेष लंबित मामलों का भी शीघ्र निस्तारण किया जाएगा।


बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि आगामी वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए मानव संसाधन की योजना तैयार की जाए और भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। उन्होंने सुझाव दिया कि एक जैसे पदों के लिए अलग-अलग विभागों में आयोजित होने वाली परीक्षाओं को एकरूप किया जा सकता है, जिससे समय और संसाधनों की बचत होगी।

ये भी पढ़ें: Jodhpur News: शहर के सभी फिल्टर हाउस से इन क्षेत्रों में जलापूर्ति आठ अप्रैल को रहेगी बंद, कारण ये रहा

मुख्यमंत्री ने नवगठित जिलों में नए पदों के सृजन और शीघ्र नियुक्तियों के निर्देश भी दिए। साथ ही बड़ी भर्ती परीक्षाओं में परीक्षा केंद्रों की कमी को देखते हुए अनुपयोगी कॉलेज भवनों को परीक्षा केंद्रों के रूप में उपयोग में लेने का सुझाव भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed