फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan News: Chief Minister called a disaster management meeting on the situation worsened due to rain

Rajasthan News: बाणगंगा और कानोता बांध हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने बुलाई आपदा प्रबंधन बैठक, जारी किए निर्देश

Sun, 11 Aug 2024 09:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 11 Aug 2024 09:16 PM IST
सार

राजस्थान में लगातार हो रही भारी बारिश से हिंडौन, करौली और भरतपुर सहित कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपदा प्रबंधन की बैठक बुलाई।

विज्ञापन
Rajasthan News: Chief Minister called a disaster management meeting on the situation worsened due to rain
आपदा प्रबंधन पर बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश में निरंतर बारिश का दौर जारी है। हिंडौन, करौली में बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं। रविवार की सुबह भरतपुर के बयान उपखंड में बाणगंगा के पाल टूटने से सात लोगों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा। वहीं, जयपुर के कानोता बांध से भी चार लोगों के बहने की खबर सामने आई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


करौली हिंडौन में भी बारिश के कारण दो लोगों की जान जाने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आपदा प्रबंधन की बैठक बुलाई। इस बैठक में अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए गए। मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से कहा कि राजस्थान के सभी नागरिकों की सुरक्षा हमारी शीर्ष प्राथमिकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रदेश में हो रही भारी बारिश के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली गई। आपदा प्रबंधन से संबंधित समस्त व्यवस्थाओं को अविलंब सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों आग्रह किया... 

  • जलाश्यों और जल भराव के क्षेत्रों से दूर रहें। 
  • बारिश में बिजली के पोल व बिजली के तार से दूरी बनाए रखें।
  • बारिश के दौरान भवनों में बने बेसमेंट का उपयोग करने से बचें।
  • बारिश के दौरान आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनियों व बचाव के उपायों का विशेष रूप से ध्यान रखें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं मेरे राजस्थान प्रदेश के प्रत्येक परिवारजन के प्रति संवेदनशील हूं, इसलिए मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप सभी वर्षा के दिनों में उचित सावधानियों को बरतें। ईश्वर से आप सभी प्रदेशवासियों के कुशल और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed