{"_id":"686f3196d25281191a05acaf","slug":"rajasthan-news-bribery-was-going-on-in-the-jail-acb-caught-the-jail-guard-taking-a-bribe-of-26-thousand-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: जेल में चल रहा था रिश्वत का खेल, एसीबी ने जेल प्रहरी को 26 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: जेल में चल रहा था रिश्वत का खेल, एसीबी ने जेल प्रहरी को 26 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
Thu, 10 Jul 2025 08:51 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 10 Jul 2025 08:51 AM IST
सार
राजधानी जयपुर की सेंट्रल जेल में भी खुलेआम घूसखोरी का खेल चल रहा है। जेल में बंद कैदी को धमकाकर रिश्वत मांग रहे जेल प्रहरी को एसीबी ने रंगे हाथ ट्रैप कर लिया।
विज्ञापन
एसीबी ने जेल प्रहरी को 26 हजार की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर के केंद्रीय कारागृह में बुधवार को एसीबी ने छापा मारकर कैदी के परिजनों से घूस ले रहे जेल प्रहरी को गिरफ्तार कर लिया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी जयपुर नगर तृतीय जयपुर को इस आशय में एक शिकायत मिली थी कि परिवादी का भाई फिरौती के केस में पिछले 8 दिनों से जिला कारागृह जयपुर में बंद है और उसे जेल में परेशान नहीं करने की एवज में आरोपी जगवीर सिंह, जेल प्रहरी द्वारा परिवादी से 70 हजार रुपये रिश्वत की राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Bhilwara: इटुण्डा सरपंच और ई-मित्र संचालक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, बिल पास करने के एवज में मांगे 24 हजार
विज्ञापन
शिकायत पर एसीबी उप महानिरीक्षक-द्वितीय जयपुर, राहुल कोटोकी के सुपरविजन में एसीबी जयपुर नगर तृतीय, जयपुर के ज्ञानप्रकाश नवल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सुरेश कुमार स्वामी उप अधीक्षक पुलिस के नेतृत्व में नाथूलाल बंशीवाल, पुलिस निरीक्षक एवं अन्य ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी जगवीर सिंह, जेल प्रहरी, जिला कारागृह जयपुर को 26 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।