Rajasthan News: बीकानेर-जोधपुर विश्व विद्यालय के कुलगुरू बर्खास्त- राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने जारी किए आदेश
Rajasthan News: बीकानेर-जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलगुरू के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, किए गए बर्खास्त
विस्तार
Rajasthan News: बीकानेर-जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अरुण कुमार को बर्खास्त कर दिया गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बर्खास्तगी का आदेश जारी किया है। डॉ कुमार पर शक्तियों के दुरुपयोग का आरोप साबित हुआ है। जांच में निधि का दुरुपयोग और अवैधानिक नियुक्तियां उजागर हुई हैं। डॉ. अरुण कुमार के विरुद्ध काफी समय से शिकायतें आ रही थीं। इसके बाद उनकी जांच के लिए संभागीय आयुक्त, जोधपुर को निर्देशित किया गया था। संभागीय आयुक्त, जोधपुर द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में डॉ. अरुण कुमार द्वारा के विरूद्ध अधिनियम के प्रावधानों का कार्यान्वयन करने में जानबूझकर लोप करने, प्रदत्त शक्तियों का दुरूपयोग करने, विश्वविद्यालय को वित्तीय हानि पहुंचाने आदि के कृत्य प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाये गये।
येभी पढें- Rajasthan News: शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण पर एफआईआर, जानें किस मामले में फंसे बॉलीवुड के स्टार