{"_id":"677a8d36990e02f80a04ae5c","slug":"rajasthan-news-2-soldiers-of-rajasthan-martyred-in-kashmir-mortal-remains-will-be-brought-by-army-helicopter-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News : राजस्थान के दो जवान कश्मीर में शहीद, सेना के हेलिकॉप्टर से लाई जाएगी पार्थिव देह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News : राजस्थान के दो जवान कश्मीर में शहीद, सेना के हेलिकॉप्टर से लाई जाएगी पार्थिव देह
Sun, 05 Jan 2025 07:17 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 05 Jan 2025 07:17 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा में शनिवार को सेना का ट्रक खाई में गिर गया, जिसमें सेना के 4 जवान शहीद हो गए और कई घायल भी हुए। शहीद जवानों में राजस्थान के 2 जवान शामिल हैं।
विज्ञापन
राजस्थान के दो जवान कश्मीर में शहीद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के दो जवान शनिवार को कश्मीर में शहीद हो गए। इनमें एक जवान नीतीश कुमार राजस्थान के कोटपूतली बहरोड़ के हैं और दूसरे हरिराम, नागौर के राजोद गांव के रहने वाले थे। गौरतलब है कि कल कश्मीर के बांदीपोरा में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 4 जवान शहीद हो गए थे।
जवानों की शहादत की खबर मिलने पर गांव में शोक की लहर छा गई। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने सेना के जवान हरिराम की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। हवलदार हरिराम रेवाड़ का पार्थिव शरीर रविवार को चंडीगढ़ पहुंच गया। अब उसे सेना के हेलिकॉप्टर से बीकानेर लाया जा रहा है। यहां से सेना के वाहन में उसे नागौर के राजोद गांव लाया जाएगा, जहां सोमवार को शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। हरिराम के बड़े भाई भी सेना से रिटायर्ड हैं।
नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने जम्मू-कश्मीर में तैनात हवलदार हरिराम की शहादत पर शोक व्यक्त करते हुए अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर लिखा है कि कल जम्मू कश्मीर के बांदीपोरा जिले में सेना का ट्रक खाई में गिरने से हुए हादसे में नागौर संसदीय क्षेत्र की जायल तहसील के राजोद गांव निवासी हरिराम जी रेवाड़ भी शहीद हो गए, ईश्वर से प्रार्थना है कि शहीद हरिराम जी की पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें, मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।