Rajasthan New CM Live: जेपी नड्डा से मिले बाबा बालकनाथ, राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक रविवार को आएंगे जयपुर
{"_id":"65728f635d03b1bfa20bd077","slug":"rajasthan-new-cm-live-meeting-in-delhi-regarding-chief-minister-contenders-2023-12-08","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan New CM Live: जेपी नड्डा से मिले बाबा बालकनाथ, राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक रविवार को आएंगे जयपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 08 Dec 2023 07:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 08 Dec 2023 07:15 PM IST
खास बातें
New CM of Rajasthan News Live Updates: चुनाव में जीत के पांच दिन बाद भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राजस्थान में पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। राजस्थान में राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
राजस्थान मुख्यमंत्री पर मंथन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
लाइव अपडेट
07:13 PM, 08-Dec-2023
राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर मची हलचल के बीच एक बार फिर बाबा बालकनाथ ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। इससे पहले कल वसुंधरा राजे बेटे दुष्यंत के साथ नड्डा से मिलीं थीं।
06:21 PM, 08-Dec-2023
राजस्थान के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे रविवार को जयपुर आएंगे। इस दौरान विधायकों के साथ बैठक कर सीएम चेहरे को लेकर रायशुमारी की जाएगी। जिसके बाद ही राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लगेगी।
विज्ञापन
04:17 PM, 08-Dec-2023
राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए राजनाथ सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बता दें कि राजस्थान के लिए राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े और सरोज पांडे को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
01:15 PM, 08-Dec-2023
राजस्थान में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहे मंथन के बीच पर्यवेक्षकों की नियुक्ति से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सरोज पांडे और विनोद तावड़े को राजस्थान के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। संभावना जताई जा रही है कि 10 दिसंबर को विधायक दल की बैठक हो सकती है। इस बैठक में ये तय हो जाएगा कि राजस्थान का अगला सीएम कौन होगा।
12:24 PM, 08-Dec-2023
राजस्थान बागियों को लेकर मंथन।
- फोटो : Amar Ujala Digital
रिपोर्ट में बताया गया है कि बागियों के चलते करीब 10 से ज्यादा सीटें भाजपा ने खो दी हैं। सूत्रों के मुताबिक भाजपा इन चुनावों में 130 तक सीटें जीतने का अनुमान लेकर चल रही थी, लेकिन 115 सीटें ही मिल पाईं। खास बात ये है कि इनमें से ज्यादातर नाम राजे के समर्थकों के बताए गए हैं। इनमें जयपुर, अलवर, चूरू, नागौर समेत पूर्वी राजस्थान के कुछ अन्य जिले भी शामिल हैं।
मौजूदा हालातों में इस वक्त भाजपा पदाधिकारियों और वसुंधरा राजे के बीच सीधे तौर पर टकराव की स्थिति नजर आ रही है। चुनाव नतीजे आने के दूसरे दिन ही राजे ने अपने आवास पर विधयकों को रात्रि भोज पर आमंत्रित किया था। इसमें करीब 40 विधायक शामिल भी हुए। इनमें से कुछ विधायकों ने बाहर आकर राजे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग भी सार्वजनिक रूप से रखी। इसके दो दिन बाद ही विधायकों को रिसॉर्ट में ले जाने की घटना भी घट गई। इन सभी बातों का भी रिपोर्ट में जिक्र किया गया है।
11:11 AM, 08-Dec-2023
भाजपा ने किया पर्यवेक्षकों का एलान
भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए पर्यवेक्षकों के नाम जारी कर दिए हैं। राजस्थान में राजनाथ सिंह, विनोद तावड़े, सरोज पांडे के नाम जारी किए गए हैं। वहीं मध्य प्रदेश में मनोहर लाल, के. लक्ष्मण, आशा लकड़ा के नामों का एलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:29 AM, 08-Dec-2023
आज शाम तक आ सकते हैं बीजेपी पर्यवेक्षक
गुरुवार देर शाम को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से पूर्व सीएम राजे की मुलाकात हुई। इस दौरान उनके साथ सांसद दुष्यंत सिंह भी थे। यह मुलाकात करीब 1 घंटा 20 मिनट तक चली। मुलाकात के बाद राजे मीडिया से बात किए बिना ही चली गईं। इन सबके बीच आज जयपुर में भाजपा के पर्यवेक्षक आ रहे हैं, इसके बाद विधायक दल की बैठक होगी और उसमें मुख्यमंत्री के नाम का एलान किया जाएगा।
09:41 AM, 08-Dec-2023
प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस चर्चा पर पूर्णविराम लगाने के लिए दिल्ली में संसदीय बोर्ड की बैठक जारी है। उम्मीद जताई जा रही है कि राजस्थान में होने वाली विधायक दल की बैठक के साथ-साथ पर्यवेक्षक के नाम आज तय हो जाएंगे।
राजस्थान में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को शीर्ष पद के दावेदारों में देखा जा रहा है। इसके अलावा बाबा बालकनाथ, दीया कुमारी, ओम बिरला और गजेंद्र सिंह शेखावत के नाम पर भी चर्चा बनी हुई है। इससे पहले सोमवार को लगभग 25 भाजपा विधायकों ने वसुंधरा राजे से मुलाकात की थी, जिसे समर्थन और शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा था।
08:49 AM, 08-Dec-2023
Rajasthan New CM Live: जेपी नड्डा से मिले बाबा बालकनाथ, राजनाथ समेत तीनों पर्यवेक्षक रविवार को आएंगे जयपुर
राजस्थान में भाजपा ने बहुमत से जीत हासिल की है, लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। सीएम पद की रेस में कई नामों की चर्चा चल रही है। चुनाव नतीजे आए हुए पांच दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री का नाम अभी तक तय नहीं हो पाया है। इस पर चर्चा के लिए दिल्ली में बैठक जारी है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी दिल्ली में ही बनी हुई हैं। दिल्ली से बुलावे के बाद बुधवार रात वसुंधरा राजे दिल्ली के लिए रवाना हुईं थीं और अभी तक वहीं पर हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम तक पर्यवेक्षकों के नाम तय हो सकते हैं। रविवार तक विधायक दल की बैठक हो सकती है। इसकी सूचना विधायकों को समय रहते मिलेगी। शीर्ष नेतृत्व ने तीनों राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और सांसदों से भी चेहरे को लेकर रायशुमारी की है। सभी प्रमुख नेताओं की मजबूती और कमजोरी शामिल करते हुए प्रोफाइल तैयार की गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम तक पर्यवेक्षकों के नाम तय हो सकते हैं। रविवार तक विधायक दल की बैठक हो सकती है। इसकी सूचना विधायकों को समय रहते मिलेगी। शीर्ष नेतृत्व ने तीनों राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री और सांसदों से भी चेहरे को लेकर रायशुमारी की है। सभी प्रमुख नेताओं की मजबूती और कमजोरी शामिल करते हुए प्रोफाइल तैयार की गई है।