Rajasthan Monsoon Update: 24 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, अलवर, अजमेर, जयपुर, टोंक में भारी बारिश की चेतावनी
राजस्थान में आज 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अलवर, अजमेर, केकड़ी, ब्यावर, जयपुर ग्रामीण और टोंक में भारी बारिश और तूफान का तात्कालिक अलर्ट भी जारी किया है।
विस्तार
राजस्थान में शनिवार को दिन में ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहा लेकिन शाम होते-होते सीकर, अलवर, भरतपुर, करौली और धौलपुर में कई जगह अच्छी बरसात हुई। आज मौसम विभाग ने प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है इसमें अलवर, अजमेर, केकड़ी, ब्यावर, जयपुर ग्रामीण और टोंक में भारी बारिश और तूफान का तात्कालिक अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में अगले 2-3 दिन तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 2 जुलाई से फिर से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। पश्चिमी राजस्थान में बरसात धीमी होने के साथ ही गर्मी तेज हो गई। श्रीगंगानगर में शनिवार को दिन का पारा 41 डिग्री से ऊपर दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें: पड़ताल: पाकिस्तानी महिला हैंडलर के अलावा दो अन्य के संपर्क में था विशाल, खुलासे से सुरक्षा एजेंसियां सकते में
मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान में अगले 4 दिन राजस्थान के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन में तेज गर्मी के बाद शाम को राहत राजस्थान के कई हिस्सों में शनिवार को दिन में आंशिक बादल छाए और हल्की धूप रही।
अजमेर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर संभाग के शहरों में शाम तक इसी तरह का मौसम रहा। श्रीगंगानगर में शनिवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज हुआ। जयपुर में भी शनिवार को दिनभर आसमान में हल्के बादल छाए रहे और हल्की धूप रही, यहां तापमान 33.6 डिग्री दर्ज हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.