{"_id":"650cd096553e44932f076f56","slug":"rajasthan-minister-ramlal-jat-booked-for-illegal-possession-of-granite-mine-in-bhilwara-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: राजस्व मंत्री रामलाल जाट और चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज, ग्रेनाइट खदान कब्जाने और मशीन चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: राजस्व मंत्री रामलाल जाट और चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज, ग्रेनाइट खदान कब्जाने और मशीन चोरी का आरोप
Fri, 22 Sep 2023 04:54 AM IST
गुलाम अहमद
एजेंसी, जयपुर
एजेंसी, जयपुर
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 22 Sep 2023 04:54 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता परमेश्वर जोशी ने शुरुआत में एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर की थी। लेकिन जब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की तो जोशी ने हाईकोर्ट का रुख किया।
विज्ञापन
राजस्व मंत्री रामलाल जाट।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के राजस्व मंत्री रामलाल जाट और चार अन्य लोगों के खिलाफ भीलवाड़ा जिले में एक ग्रेनाइट खदान पर अवैध ढंग से कब्जा करने व मशीन चोरी के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उपाधीक्षक योगेश शर्मा ने बताया, हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद करेड़ा थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। चूंकि मामला एक मंत्री से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच सीआईडी-सीबी की तरफ से की जाएगी।
विज्ञापन
मंत्री के अलावा पूरणमल गुर्जर, महिपाल सिंह, सूरज जाट व महावीर चौधरी को आरोपी बनाया गया है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता परमेश्वर जोशी ने शुरुआत में एक स्थानीय अदालत में याचिका दायर की थी। लेकिन जब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की तो जोशी ने हाईकोर्ट का रुख किया।
विज्ञापन