फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Rajasthan: Minister Gajendra Singh verbally attacked former CM Gehlot

Rajasthan: गहलोत पर केंद्रीय मंत्री का पलटवार, बोले- देशभर में खुल रही कांग्रेस के झूठे वादों की पोल

Sat, 02 Nov 2024 07:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Nov 2024 07:40 PM IST
सार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर कटाक्ष करते हुए उनकी सरकार के कार्यकाल के दौरान बढ़ती बेरोजगारी, पेपरलीक घटनाएं, महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ते अपराधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। 

विज्ञापन
Rajasthan: Minister Gajendra Singh verbally attacked former CM Gehlot
गजेंद्र सिंह शेखावत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि लगता है प्रधानमंत्री जी के शब्दों से कुछ लोगों को गहरा आहत लगा है। शेखावत ने गहलोत के मुख्यमंत्रीकाल के दौरान बेरोजगारी दर, पेपरलीक की घटनाओं और बढ़ते अपराधों को लेकर कटाक्ष किया। 

विज्ञापन


शनिवार को सोशल मीडिया पर शेखावत ने अशोक गहलोत को जवाब देते हुए कहा कि एक नजर आपकी उपलब्धियों पर डाल लेते हैं। देश में सर्वोच्च स्तर पर बेरोजगारी थी। पेपरलीक की घटनाओं ने 50 लाख छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किया। देश में सर्वाधिक दुष्कर्म के केस हुए। महिलाओं के अपहरण की घटनाएं अप्रत्याशित रूप से बढ़ गई थीं। धार्मिक यात्राओं पर रोक लगाई जा रही थी, जबकि पीएफआई की रैलियां पूरे वैभव ने निकाली जा रही थीं। अस्पृश्यता के चलते दलित छात्र शिक्षक की पिटाई से मर जाता था। देश में सबसे अधिक साइबर क्राइम होते थे।
विज्ञापन


शेखावत ने कहा कि स्कूलों से शिक्षक और अस्पतालों से डॉक्टर लापता थे। यही कारण था कि आपके झूठ और हमारे खूबसूरत राज्य को अपराधियों का गढ़ बनाने से जनता परेशान हो गई थी और कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाकर नरेंद्र मोदी जी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाया। केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि हरियाणा में भी आपके झूठ का भंडाफोड़ हुआ। देशभर में कांग्रेस के झूठे वादों की पोल खुल रही है और देशभर में कमल खिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed