{"_id":"67bf421da962ef0a700c3c33","slug":"rajasthan-leader-of-opposition-tikaram-julie-said-deadlock-in-the-assembly-is-unfortunate-2025-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष जूली बोले- विधानसभा का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, इसे मिलकर समाप्त करना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: नेता प्रतिपक्ष जूली बोले- विधानसभा का गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण, इसे मिलकर समाप्त करना होगा
Wed, 26 Feb 2025 10:03 PM IST
जयपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: जयपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 10:03 PM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से साथ मिलकर समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि सभी को उदारमना होकर प्रदेश हित में गतिरोध खत्म कर नई शुरुआत करनी चाहिए।
विज्ञापन
टीकाराम जूली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जुली ने महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए विधानसभा में जारी गतिरोध पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एकस पर पोस्ट कर कहा कि विधानसभा में गतिरोध दुर्भाग्यपूर्ण है। इसे समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।
विज्ञापन
टीकाराम जुली ने अपने संदेश में भगवान शिव के त्याग और कर्तव्य भावना का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह भगवान शंकर ने संसार की भलाई के लिए हलाहल विष का पान किया, उसी तरह हमें भी जनहित में व्यक्तिगत मान-अपमान, हठधर्मिता को भुलाकर सदन को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रयास करना होगा।"
विज्ञापन
उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष और मुख्यमंत्री से साथ मिलकर समाधान निकालने की अपील करते हुए कहा कि सभी को उदारमना होकर प्रदेश हित में गतिरोध खत्म कर नई शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने लिखा- "हमें राजस्थान की 8 करोड़ जनता के हित में अपमान रूपी विष पीना होगा और लंबे समय से चल रहे गतिरोध को समाप्त करना होगा।"
विज्ञापन
लोकतंत्र को मजबूत करने का संकल्प लेने की अपील
टीकाराम जुली ने महाशिवरात्रि पर लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प लेने का आह्वान किया और कहा कि सदन को जनहित के मुद्दों पर सार्थक चर्चा का मंच बनाना चाहिए। उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर प्रदेश के विकास के लिए एकजुट हों।